MUZAFFARNAGAR-आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुआ एमपीएल टी-20 टूर्नामेंट

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में क्रिकेट के रोमांच को और अधिक बढ़ाने और युवाओं को इसके प्रति आकर्षित करने के लिए आईपीएल की तर्ज पर एमपीएल ;मुजफ्फरनगर क्रिकेट लीगद्ध टी 20 टूर्नामेंट का सोमवार को आगाज हो ही गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सहारनपुर मंडल के आयुक्त अटल राय ने स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। पहले मैच में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज की टीम ने अम्बा वारियर्स को शिकस्त देकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया।

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा जनपद में क्रिकेट के प्रति युवाओं को आकर्षित करने के लिए आईपीएल की तर्ज पर पहली बार एमपीएल-टी 20 टूर्नामेंट का आयोजन करने का निर्णय लिया। इसके लिए 15 सदस्यीय आठ टीमों पर अंतिम चयन होने के बाद ट्राफी का अनावरण हुआ और सोमवार को टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इसमें मुजफ्फरनगर और शामली जनपद से खिलाड़ी लिये गये। प्रत्येक टीम को दो खिलाड़ी बाहर के जनपद से भी चुनने का अधिकार दिया गया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक मनोज पुंडीर ने बताया कि तीन सदस्यीय चयन समिति ने टूर्नामेंट के लिए कुल 58 खिलाड़ी शामिल किए हैं। इनमें आठ खिलाड़ी रिज़र्व रहेंगे। गेंदबाजों में कुल 48 खिलाड़ी चुने गए हैं।

सोमवार को एमपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में सभी आठ टीमों के खिलाड़ी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सहारनपुर मंडलायुक्त अटल राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के साथ ही क्रिकेट भी खेला। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त अटल राय, डीएम उमेश मिश्रा और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को सम्मानित किया। इसके पश्चात टूर्नामेंट का आगाज हुआ। पहला मुकाबला अम्बा वारियर्स और मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज की टीमों के बीच हुआ। इस मैच में एमएमसी की टीम ने 27 रनों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए शानदार आगाज किया। एमएमसी के गेंदबाजों ने अम्बा वारियर्स के बल्लेबाजों पर पूरा अंकुश जमाये रखा। इस दौरान मुख्य रूप से मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन भीम कंसल, निदेशक मनोज पुंडीर, के साथ ही उद्यमी राकेश बिन्दल, सतीश चंद गोयल, संजय मित्तल, संजय शर्मा, ओमदेव सिंह, कुशल पाल सिंह, विकास राठी, रोहित चौधरी, रोहन त्यागी, शिरीष वर्मा, इंदर माथुर, अजय जैन आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सरकारी जमीन पर कब्जा कर रातों-रात डाली पक्की छत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मेरठ मेट्रो उद्घाटन: पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  “आजम खां का हक छीना गया” : यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी का सपा पर परिवारवाद का बड़ा हमलावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सीएए की तैयारी में पुलिस का एंटी रायट ड्रिलभाकियू

Read More »