जनता ने मुझे सिर पर चढ़ाकर पहुंचाया संसदः हरेन्द्र मलिक

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सीट से सांसद हरेंद्र मलिक ने संसद में अपने एक साल के कार्यकाल को जनता को समर्पित करते हुए कहा कि मैं खुद को नहीं, अपनी जनता को सांसद मानता हूं। 4 जून 2024 को डीएम से जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद 26 जून को वह संसद में एक साल पूरा करने जा रहे हैं।

मीडिया से बातचीत में हरेंद्र मलिक ने कहा कि मैं हर रोज सुबह जनता की समस्याएं सुनता हूं और हरसंभव समाधान की कोशिश करता हूं। उन्होंने कहा कि विपक्ष का सांसद होने के बावजूद उन्होंने किसी फाइल में देरी नहीं होने दी। उन्होंने दावा किया कि ईमानदारी से काम करो तो कोई काम रुकता नहीं है। हरेंद्र मलिक ने बताया कि उन्हें सांसद निधि से मिलने वाले 5 करोड़ में से 4 करोड़ रुपये के कार्यों की सिफारिश कर दी गई है। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि 20-30 फाइलें अटकी हुई हैं, शायद उनमें कुछ तकनीकी खामियां हों। लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि काम रुकने जैसा कोई रहस्य नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  डीआईजी अभिषेक सिंह पहुंचे दारुल उलूम


हरेंद्र मलिक ने भावुक अंदाज में कहा, ष्मैं उन कंधों को नहीं भूल सकता जिन पर चढ़कर राजनीति सीखी। जिस गरीब ने संगीनों के साये में मेरी वोट डाली, उसका भरोसा ही मेरा सबसे बड़ा काम है।रिक्शा चलाने वाला हो या खोमचा लगाने वाला, जब वो कहता है कि हरेंद्र मलिक नहीं, मैं खुद एमपी हूंकृ यही मेरी असली जीत है। बिना नाम लिए भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान पर तंज कसते हुए मलिक ने कहा कि मैं रेडियो झूठीस्तान नहीं हूं। जो कहा था, वो किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का दावा करने वाले खुद समझौता कर बैठे। उन्होंने कहा कि मैं जीत की राजनीति नहीं, काम की राजनीति करता हूं। सांसद ने दावा किया कि हमने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया। सबसे जरूरी था आम आदमी का सम्मान बचाना और हमने वो कर दिखाया।

इसे भी पढ़ें:  मौलाना अरशद मदनी को सांसद हरेन्द्र मलिक पेश की जीत की मिठाई
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *