पुरकाजी में बिजली संकट पर आक्रोश, बिजली घर का घेराव

मुजफ्फरनगर। जनपद के शहर और गांव देहात में निवास करने वाले लोग इन दिनों बिजली संकट के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। इसी बीच पुरकाजी में बिजली की अघोषित कटौती और रात दिन आपूर्ति बदहाल हो जाने के कारण लोगों में आक्रोश है। भारतीय किसान यूनियन के नेता और पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में गुरूवार को बिजलीघर का घेराव करते हुए बेमियादी धरना शुरू कर दिया गया। लोगों ने बिजली आपूर्ति को सुधारने और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की है।

बिजली की इस अघोषित कटौती और बदहाल व्यवस्था के खिलाफ आज भारतीय किसान यूनियन ने पुरकाजी बिजली घर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरना सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भाकियू कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। धरने का नेतृत्व भाकियू के प्रदेश महासचिव और नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी ने किया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ बिजली के लिए नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ बनकर खड़ा हुआ है। जब तक विभाग सुनवाई नहीं करता और स्थाई समाधान नहीं निकलता, धरना जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  मामूली विवाद में बुजुर्ग की घर में घुसकर हत्या, तीन घायल

कहा कि लगातार कस्बे में बिजली व्यवस्था ठप हो रही है। कल रात फिर वही हुआ जिसका डर था, पूरी रात लाइट गायब रही और जनता तड़पती रही। यह कोई एक दिन की बात नहीं, बल्कि अब तो रोज का ही आलम बन गया है। बिजली विभाग की अनदेखी और लापरवाही ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है। गलियों में लटके बिजली के तार इतने नीचे आ चुके हैं कि राह चलते लोगों के सिर को टच करते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विभाग का दावा है कि पुरकाजी क्षेत्र में 26 किलोमीटर एबीसी केबल डालकर जर्जर तारों को बदला गया है, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। शिकायतों को सुनने वाला कोई नहीं है, और अब तो ऐसा लगता है जैसे जनता की आवाज़ को अनसुना करना विभाग की आदत बन चुकी है। धरने के दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं को उठाते हुए विभागीय स्तर पर कई मांगों को रखा, जिनमें कहा गया है कि अघोषित बिजली कटौती को तुरंत रोका जाए, सभी जर्जर और झूलते तारों को शीघ्र बदला जाए, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और बिजली व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जाए। जहीर फारूकी ने कहा कि बिजली विभाग की धींगामुश्ती के कारण जनता में और भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यदि जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो यह आंदोलन एक बड़े जन आंदोलन का रूप ले सकता है।

इसे भी पढ़ें:  खालापार कोतवाली पुलिस ने किया पहला एनकाउंटर, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

एसडीओ-जेई बिजली घर से गायब, ऑफिस पर ताला

भाकियू प्रदेश महासचिव चेयरमैन जहीर फारूकी ने जब लोगों के साथ बिजलीघर पहुंचकर धरना शुरू किया तो वहां पर एसडीओ, जेई और लिपिक तक भी गायब मिले। कार्यालयों पर ताला लटका नजर आया। जहीर फारूकी ने कहा कि आम जनता अपने बिल ठीक कराने को महीनों चक्कर काटती है। ट्रांसफार्मर पर से सैकड़ों कनेक्शन दे रखे हैं और ट्रांसफार्मर हल्की क्षमता के रख रखे हैं और इस कमी का ठीकरा जनता के सर फोड़ा जाता है। सरकार के आदेश हैं कि जेई अपनी ड्यूटी स्थल पर ही रात विश्राम करेगा, लेकिन कभी भी जेई पुरकाजी नहीं रुकता है। धरने के दौरान एसडीओ और जेई सहित विद्युत विभाग के क्लर्क तक कार्यालय से गायब रहे, दफ्तर पर ताला लगा लटका रहा। 

इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-बैल और बुग्गी के साथ नदी के बहाव में गुम हो गया अब्दुल्ला

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मंसूरपुर में हादसा-मेरठ के फोटोग्राफर की हुई मौतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मामूली विवाद में बुजुर्ग की घर में घुसकर हत्या, तीन घायलवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-बैल और बुग्गी के साथ नदी के बहाव में

Read More »