मीडिया सेंटर के अध्यक्ष अनिल रॉयल की बिटिया को आशीर्वाद देने आ रहे अखिलेश यादव

मुजफ्फरनगर। मीडिया सेंटर जनपद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रेस मान्यता समिति के पूर्व सदस्य अनिल रॉयल की बिटिया को सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ ही कई नामचीन हस्तियां मुजफ्फरनगर में एकत्र होने जा रही हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अखिलेश यादव का मुजफ्फरनगर आगमन का कार्यक्रम जिला प्रशासन को प्राप्त हो चुका है। इसके अलावा भी कई अन्य प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के भी यहां पहुंचने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता के रिश्तेदार की फैक्ट्री में जल रहा प्रतिबंधित ईंधन, लगा जुर्माना

जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक रॉयल बुलेटिन समाचार पत्र के संपादक अनिल रॉयल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी बड़ी बेटी इशिता रॉयल का विवाह रविवार 18 फरवरी को गौतम बुद्ध नगर में होने जा रहा है। अनिल रॉयल अपने परिवार के साथ पिछले काफी वर्षों से गौतम बुद्ध नगर में ही रह रहे हैं। जब की वह शहर के मोहल्ला गांधी कॉलोनी से दैनिक समाचार पत्र रॉयल बुलेटिन का प्रकाशन करते हैं। उनके दो बेटियां हैं जिसमें आज परिवार की बड़ी बेटी इशिता का विवाह समारोह होने के कारण पूरे परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अनिल रॉयल की सुपुत्री इशिता का विवाह करण के साथ हो रहा है। आज गौतम बुद्ध नगर में विवाह होने के उपरांत 22 फरवरी को अनिल रॉयल द्वारा मुजफ्फरनगर जनपद में रिसेप्शन कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख राजनेताओं के साथ ही अन्य क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना बनी हुई है। रविवार को अनिल रॉयल की पुत्री इशिता रॉयल के रिसेप्शन समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के शामिल होने का कार्यक्रम जिला प्रशासन को प्राप्त हो चुका है। अखिलेश यादव लखनऊ से 22 फरवरी को सेवर 11:00 बजे निजी वायुयान से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से वह 12:00 निजी हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर करीब 1:00 बजे मुजफ्फरनगर जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर लैंड करेंगे। यहां से सड़क मार्ग द्वारा अखिलेश यादव विवाह समारोह में पहुंचकर चौधरी रघुवीर सिंह रॉयल की सुपोत्री इशिता एवं कारण को सफल एवं सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  कॉलेज की पार्किंग में छात्रा पर हमला, कपड़े भी फाड़े
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *