बकरों से लदा कैंटर डिवाइडर से टकराया, पिता-पुत्र समेत चार की मौत, छह घायल

अलीगढ़- बकरों से लदा एक कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। उनके साथी ट्रैक्टर-ट्रॉली में थे, उसमें भी अन्य कैंटर ने टक्कर मारी, जिसमें एक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए, थाना गभाना के अलीगढ़-दिल्ली हाईवे पर 1 जून तड़के 3.30 बजे बकरों से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। एक अन्य कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। दोनों हादसों में पिता-पुत्र समेत एटा के चार लोगों की मौत हो गई। छह लोग घायल हुए हैं। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि एटा के कस्बा मारहरा के पशु व्यापारी कुछ लोगों के साथ दो कैंटरों में बकरे-बकरियां, भेड़ लादकर दिल्ली बेचने के लिए जा रहे थे। एक कैंटर पर छह और दूसरे कैंटर पर पांच लोग सवार थे। बकरों से लदा आगे चल रहा एक कैंटर गभाना हाईवे के गांव भुकरावली के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार कैंटर बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया। कैंटर के ऊपर बैठे छह लोग झटके से नीचे गिर गए, जिसमें हजारी लाल (65) की मौके पर मौत हो गई, जबकि इनके बेटे अमर सिंह (32) और हरीशचंद्र निवासी मारहरा एटा को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में विमल, सतेंद्र और गुड्डू घायल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  9 अगस्त को भाकियू जिला मुख्यालय पर करेगी तिरंगा ट्रैक्टर मार्च

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-10वीं में दिशा और दिव्यांशी, 12वीं में अवनी बनीं जिला टॉपरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-10वीं में दिशा और दिव्यांशी, 12वीं में अवनी बनीं जिला टॉपरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-वायु प्रदूषण के कारण जिले के सभी स्कूल-कॉलेज बंदभाकियू

Read More »