भाजपा ने हिन्दुओं को हाशिये पर धकेलाः क्रांतिसेना

मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना द्वारा चलाये जा रहे सघन सदस्य्ता अभियान के तहत सोमवार को अलग अलग स्थानों पर बैठकों के माध्यम से लगभग 50 से अधिक लोगों को क्रांतिसेना से जोड़ा गया।

प्रकाश चौक स्थित पार्टी कार्यालय के अलावा बुढ़ाना क्षेत्र के छाजपुर व सदर क्षेत्र के वहलना गांव में आयोजित बैठक मे क्रांतिसेना मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, प्रबु( प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष अलोक अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री संजय आर्य, जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा ने क्रांतिसेना को वास्तविक हिंदुत्ववादी व आम जनता के हितो पर आवाज उठाने वाला एकमात्र संगठन बताते हुए कहा कि आज जहां अधिकांश कथित रूप से हिंदुत्व का चोला ओढ़े हुए हिंदूवादी दल जनहित के मामलांे मंे बिलो मे दुबके हुए हैं, ऐसे में क्रांतिसेना ही तमाम सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण त्राहिमाम कर रही जनता की समस्याओं को बुलंद तरीके से उठाकर उनका समाधान कराने का कार्य भी कर रही है। यही कारण है कि आज ग्रामीण क्षेत्रों मंे बड़े पैमाने पर युवा क्रांतिसेना से जुड़ रहे हैं।

क्रांतिसेना नेताओं ने कहा कि आज बीजेपी ने हिन्दुओ को हाशिये पर खड़ा कर दिया है। 10 सालों से बीजेपी को पूर्ण बहुमत दिलाकर सरकार बनवाने वाला हिंदू समाज आज अपने को उपेक्षित महसूस कर रहा है। आज जहां हिंदू समुदाय से जुड़ा व्यापारी वर्ग सरकारी विभागों के उत्पीड़न से, हिन्दू कार्यकर्ता सरकार की मुस्लिम तुष्टिकरण नीतियों से, हिन्दू बेरोजगार युवा काम ना मिलने से और मिडिल क्लास वर्ग सरकार की नीतियों के कारण विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है, वही सरकार की हर मोर्चे पर खिलाफत करने वाला मुस्लिम वर्ग बीजेपी शासन में आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक रूप से साधन सम्पन्न हो चूका है। क्रांतिसेना नेताओं ने कहा कि यही कारण बीजेपी को सत्ता मे बने रहने के लिए बेसाखियो का सहारा लेना पड़ा, और यदि यही नीतियां जारी रही तो सूपड़ा साफ होने मे ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। इस अवसर पर चौधरी ब्रह्मपाल जसवीर कश्यप मिंटू मेहरा पवन सिंह कश्यप सहेंद्र कश्यप आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  एमआईटूसी कंपनी को फटकार, ईओ डाॅ. प्रज्ञा सिंह के हस्तक्षेप के बाद खुली हड़ताल

क्रांतिसेना की सदस्य्ता ग्रहण करने वालों बिजेंद्र कुमार, आकाश कुमार रविन्द्र सिंह, विकास कुमार, अनुज कश्यप, लीलू सिंह का कार्यालय पर स्वागत किया। गांव छाजपुर में महेंद्र सिंह, अनुज पाल, सावन कुमार, गौरव मलिक, शिवम, आशीष कुमार, विशाल कुमार, रोहित सिंह, नरेश कुमार, नीरज कुमार, तेजिंदर सिंह, राजेंद्र, )षिपाल, सुरेश, अक्षय गौतम, पंकज कुमार, राजवीर, सनी कुमार, सुखपाल, धर्मवीर, उमेश आशीष, और वहलना के )षि पाल, अनुज, शिवकुमार, अंकित, पिंटू, राकेश, रमेश, मुकेश, गोपाल, सागर, कपिल, पप्पू, जयपाल, ओम, अमरेश, बाब,ू धर्मपाल आदि ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। सभी लोगों का पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:  धारदार हथियार से दंपती को काट डाला
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *