एसएसपी ने ट्रेफिक पुलिस कर्मियों को बांटे चश्मे, बोतल और कैप

मुजफ्फरनगर। हीट वेव और भीषण गर्मी के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को विशेष किट का वितरण किया। इस किट में थर्माेस्टील वाटर बोतल, चश्मा, रूह अफजा, कैप, रेनकोट, शोल्डर लाइट आदि सामान शामिल है। उन्होंने किट वितरण के साथ ही भीषण गर्मी से बचाव के लिए जरुरती बात समझाते हुए उनको जागरुक भी किया। इसके साथ ही उन्होंने सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु दो पहिया वाहन चला रही महिलाओं और बालिकाओं को हेलमेट भी बांटे।

इन दिनों उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड रही है तथा हीट वेव की इंटेन्सिटी भी बढ़ रही है। ट्रैफिक पुलिस के जवान इतनी कड़ी धूप में भी सड़क पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था को संचालित करते है तथा अपनी डियूटी का निर्वहन करते है। चिलचिलाती गर्मी में भी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सड़कों पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के स्वास्थ के प्रति चिंतित एसएसपी संजय सिंह द्वारा मंगलवार को महावीर चौक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को किट वितरित की गयी। किट में थर्माेस्टील वाटर बोतल, रूह अफजा, कैप, चश्में, रेनकोट आदि शामिल हैं। यातायात पुलिसकर्मियों को हिट वेव के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए एसएसपी ने बताया कि नियमित अंतराल में पानी का सेवन करते रहें, अपच पैदा करने वाले भोजन का सेवन न करें, उल्टी दस्त होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।

एसएसपी द्वारा बरसात से बचाव करते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरस्त रखते हुए डियूटी करने के लिए रेनकोट का भी वितरण किया गया। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को शोल्डर लाइट भी लगायी गयी। इसके उपरान्त उनके द्वारा आमजनमानस को दुर्घटना से बचाव हेतु हेलमेट वितरित किये गये तथा सभी से अपील की गयी कि यातायात के नियमों का पालन करें, दुपहिया वाहन चालक हेलमेट व चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट अवश्य लगाकर चले जिससे दुघर्टनाओं की रोकथाम हो सके, अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखें तथा अपने दोस्तों व परिवारजन को भी हेलमेट लगाने के लिए प्रोत्साहित करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, क्षेत्राधिकारी नगर राजू कुमार साव, यातायात उपनिरीक्षक इन्द्रजीत सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

इसे भी पढ़ें:  दुष्कर्म के आरोपी पुलिसकर्मी को पीड़िता से करनी पड़ी शादी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  दुष्कर्म के आरोपी पुलिसकर्मी को पीड़िता से करनी पड़ी शादीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  दुष्कर्म के आरोपी पुलिसकर्मी को पीड़िता से करनी पड़ी शादीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डीएम ने स्वास्थ्य सेवा से कंट्रोल रूम तक परखाभाकियू

Read More »