सीएम योगी की सौगात पाकर नुमाइश मैदान से ससुराल विदा हुईं 1017 बेटियां

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत बुधवार को जिला प्रशासन के द्वारा जिला स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन नुमाइश मैदान पर किया गया। इस दौरान जिले के नौ ब्लॉक और दस नगरीय निकायों से पात्र पाये गये 1017 परिवारों की बेटियों को सीएम योगी आदित्यनाथ की सौगात के साथ उनकी ससुराल के लिए विदाई दी गई। मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक मिथलेश पाल और पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नवयुगलों को सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया। जिला प्रशासन के लिए 35-35 हजार रुपये की धनराशि और घरेलू सामान भेंटकर करते हुए उनका विवाह सम्पन्न कराया। एक ही पंडाल में हिंदू और मुस्लिम नवयुगल शादी के जोड़े में बैठकर साम्प्रदायिक सौहार्द्र की गवाही दे रहे थे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इन नवयुगलों और परिजनों का मेजबान बनकर स्वागत किया और विवाह भोज भी दिया गया।


जिला प्रशासन के द्वारा नुमाइश मैदान पर बने पंडाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जिला स्तरीय विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, मीरापुर विधायक मिथलेश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और नगरपालिका परिषद् की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। डीएम उमेश मिश्रा और सीडीओ संदीप भागिया ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए इस विवाह समारोह में आये पात्र नवयुगलों और उनके परिजनों का स्वागत किया।

इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज यहां पर इन बेटियों को सीएम योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद कन्यादान के रूप में मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना से गरीब परिवारों को बड़ा सबल मिला है। पैसों के अभाव में कोई बेटी विवाह से वंचित रहकर घर बैठी न रहे, यही उद्देश्य इस योजना का रहा है। इसमें किसी भी स्तर पर कोई भेदभाव सरकार नहीं कर रही है। जो पात्र है, उसका लाभ दिया जा रहा है। यहां सजाया गया यह पंडाल इस बात का गवाह है। आज ये बेटियां सरकार की इस योजना का लाभ पाकर अपने नवजीवन में प्रवेश कर रही हैं। इसमें सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग रहा है। इन पात्रों का चयन करना और उनको लाभ पहंुचाना इसके लिए पूरी पारदर्शी व्यवस्था के तहत काम हो रहा है। जो बेटियां अभी लाभ से वंचित रह गई हैं, उनको भी जल्द ही अवसर दिया जायेगा। अभी जिले में और भी शादियां योजना के तहत कराई जायेंगी।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक ने बताया कि आज सामूहिक विवाह योजना में 1017 नवयुगलों का विवाह कराया गया। इनमें 722 हिंदू समाज से और 295 मुस्लिम समाज से पात्र चुने गये थे। इससे पहले 647 बेटियों का विवाह इस योजना के अन्तर्गत सम्पन्न कराया जा चुका है। योजना में एक बेटी को 51 हजार रुपये का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसमें 35 हजार रुपये नगद धनराशि के रूप में सहायता प्रदान की जाती है, दस हजार रुपये का सामान और एक शादी के लिए छह हजार रुपये अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च होते हैं। आज यहां उपस्थित रहे नवयुगलों को हाथों हाथ ही नगद धनराशि उपलब्ध कराई गई है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक मिथलेश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, चेयरपर्सन पालिका मीनाक्षी स्वरूप, ब्लॉक प्रमुख जानसठ नरेन्द्र चौधरी, पूर्व प्रमुख विनोद मलिक, नितिन मलिक, डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, एसडीएम अपूर्वा यादव, सीओ मंडी रूपाली राय सहित अन्य अधिकारी और जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका सीमा विस्तार में आए 11 गावों की सरकारी जमीन का गबन

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका सीमा विस्तार में आए 11 गावों की सरकारी जमीन का गबनजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »