एमआईटूसी कर्मियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था ठप

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के साथ काम कर रही एमआईटूसी कंपनी के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहरी सफाई व्यवस्था बेपटरी नजर आ रही है। पहले बड़े वाहनों के कर्मियों ने कामबंद किया तो अब कई दिनों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम बंद है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में गाड़ियां निकाले जाने का दावा कंपनी कर रही है। कंपनी का कहना है कि पालिका से भुगतान नहीं मिलने के कारण वेतन की समस्या बनने से ही काम प्रभावित हो रहा है। कंपनी कर्मियों की हड़ताल के कारण पालिका को अपनी टीम उतारकर सफाई कराई जा रही है।

नगरपालिका परिषद् के साथ शहरी सफाई व्यवस्था और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए काम कर रही एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटी प्रा.लि. दिल्ली के कर्मचारी लगातार हड़ताल पर चल रहे हैं। 17 मई को कंपनी के सेकेन्ड्री जोन के वाहन चालकों ने हड़ताल करते हुए रुड़की रोड स्थित वाहन गैराज पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद बीते शुक्रवार से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगे कर्मचारियों के भी हड़ताल पर चले जाने के कारण सफाई कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। कर्मचारी वेतन नहीं दिये जाने के साथ ही अन्य देयकों को लेकर परेशान हैं और काम बंद कर हड़ताल पर चले गये हैं। इससे पालिका प्रशासन के सामने कई तरह की समस्या पैदा होने लगी है। शहर के कूड़ा डलावघरों पर भी कूड़ा समय से नहीं उठाया जा रहा है और वार्डों में गाड़ियां नहीं पहुंच पाने के कारण लोगों के घरों में भी कूड़ा करकट एकत्र हो जाने से परेशानी हो रही है। कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि अपै्रल माह का वेतन अभी तक नहीं दिया गया औ पीएफ सहित अन्य देयकों व समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  नोएडा में 80 मिनट तक कार पर खड़ा रहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, 50 मिनट की देरी ने ले ली जान; पिता आंखों के सामने गिड़गिड़ाते रहे

एमआईटूसी के प्रोजेक्ट हैड ओम प्रकाश दूबे ने बताया कि पालिका द्वारा कंपनी को अनुबंध के अनुसार मासिक भुगतान 92 लाख रुपये नहीं दिये जाने से ही वित्तीय संकट गहराने से कर्मचारियों का वेतन रूका है। उनका कहना है कि पालिका ने मार्च से कंपनी को भुगतान नहीं किया है, कंपनी से अपने संसाधन से कर्मचारियों को वेतन देने के साथ ही पालिका में मासिक यूजर चार्ज के रूप में 28 लाख रुपये भी जमा कराये हैं। पालिका से लगातार भुगतान मांगा जा रहा है। दूबे ने कहा कि सेकेन्ड्री जोन के वाहन चालकों को अपै्रल माह का वेतन दिया जा चुका है। वो काम पर लौट आये हैं। प्राइमरी जोन में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के कर्मियों का वेतन अभी नहीं दिया गया है, इसके बावजूद कंपनी द्वारा लगातार गाड़ियों को निकलवाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  ब्लॉक प्रमुख के आरोपों से गरमाहटः नकारात्मक राजनीति मेरा चरित्र नहींः अनिल कुमार

पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश गोलियान ने बताया कि कंपनी के सेकेन्ड्री जोन के कर्मियों की हड़ताल के कारण पालिका स्तर से तीन दिनों तक अपनी टीम और वाहन लगाकर डलावघरों से कूड़ा निस्तारण कराया गया है। अब कंपनी की टीम काम कर रही है, वहीं डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कंपनी कर्मियों ने बंद कर दिया है। पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि वेतन नहीं मिलने के कारण एमआईटूसी कंपनी के कर्मचारियों ने बड़े और छोटे वाहनों को रोक दिया था, वार्ता के बाद सेकेन्ड्री जोन चलाया गया है, अभी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए कर्मचारी काम पर नहीं लौटे हैं। लगातार वार्ता की जा रही है। सोमवार को भी कंपनी और कर्मियों के साथ हड़ताल खुलवाने का प्रयास किया गया है। पालिका से कुछ भुगतान कराये जाने पर सहमति बनी है। कर्मियों से काम पर लौटने के लिए कहा गया है, लेकिन मंगलवार सुबह तक भी कर्मचारी हड़ताल पर कायम थे। इसके लिए कंपनी को नोटिस भी जारी किया जा रहा है। कंपनी से यूजर चार्ज का पूर्ण भुगतान भी मांगा गया है। 

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर में बढ़ सकता है समय-पौने तीन करोड़ फार्म वापस नहीं लौटे

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  ब्लॉक प्रमुख के आरोपों से गरमाहटः नकारात्मक राजनीति मेरा चरित्र नहींः अनिल कुमारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  नोएडा में 80 मिनट तक कार पर खड़ा रहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, 50 मिनट की देरी ने ले ली जान; पिता आंखों के सामने गिड़गिड़ाते रहेवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (रजिस्टर्ड )के तहसील अध्यक्ष बने/अश्विनी

Read More »