स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान से हमें स्वतंत्र भारत की गौरवशाली धरोहर मिलीः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शुक्रवार को नगर में उत्साह और उल्लास का अनोखा नजारा देखने को मिला। नगरपालिका परिषद् के मुख्यालय, टाउनहाल के मुख्य द्वार पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया। इस अवसर पर सभासद, पालिका अधिकारी, गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसके अलावा पालिकाध्यक्ष ने अनेक कार्यक्रमों में शामिल होकर सभी को शहर की स्वच्छता और सुन्दरता में अपना सहयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए राष्ट्रवाद के भाव से ओत-प्रोत कर दिया।

टाउनहाल परिसर में ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति के जयकारों के बीच ओजस्वी वातावरण में राष्ट्रगान हुआ। नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत के माध्यम से राष्ट्रवाद की भावना को शिखर तक पहुंचाने का काम किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और त्याग के कारण आज हमें स्वतंत्र भारत की गौरवशाली धरोहर मिली है। हमें अपने नगर और देश की उन्नति के लिए मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि नगर की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है और नगरपालिका परिषद् नगरवासियों के सहयोग से विकास कार्यों को गति देने के लिए कटिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह और सभासदों के साथ टाउनहाल के दोनों पार्कों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर देश के महान पुरुषों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहां मुख्य रूप से सभासद कुसुमलता पाल, ममता बालियान, बबीता उर्फ बॉबी सिंह, रितु त्यागी, महिका गुप्ता, भाजपा युवा नेता विकल्प जैन, सभासद मनोज वर्मा, रजत धीमान, हिमांशु कौशिक, शौकत अंसारी, अन्नु कुरैशी, मौ. शहजाद, अब्दुल सत्तार, मौ. खालिद, आदिल मलिक, उमरदराज, कपिल पाल, शाहिद आलम, नदीम खां, हसीब राणा, पूर्व सभासद आशुतोष गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, जेई कपिल कुमार, सीएसएफआई योगेश गोलियान, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोती सहित पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों की प्रस्तुतियों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का स्वागत तिरंगा पटका और फूलमालाओं से किया। अपने संबोधन में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि असंख्य वीर सेनानियों के बलिदान की स्मृति है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र सेवा को सर्वाेच्च लक्ष्य बनाएं। उन्होंने कहा कि बच्चे पूरी निष्ठा से शिक्षा ग्रहण कर राष्ट्र निर्माण में योगदान प्रदान करें, यही सच्ची देशभक्ति होगी।

इसके अतिरिक्त पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शिव चौक पर सामूहिक राष्ट्रगान कराया। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, मास्टर विजय सिंह, कॉरपोरेट बैंक चेयरमैन रामनाथ ठाकुर, नगर पालिका सभासदगण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी क्रम में महावीर चौक पर जैन समाज के लोगों के साथ मिलकर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। नवीन मंडी स्थित गुड़ खण्डसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय मित्तल, महामंत्री हरिशंकर तायल ने मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का स्वागत किया। यहां ध्वजारोहण के बीच देशभक्ति के गीतों और तिरंगे की शान ने सभी को राष्ट्रप्रेम से अभिभूत कर दिया। आबूपुरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में भी स्वतंत्रता दिवस पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने ध्वजारोहण के पश्चात भगवान अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नगर पालिका सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, कुसुमलता पाल, भाजपा नेता श्रीमोहन तायल सहित अग्रवाल समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  पेपर मिलों में आरडीएफ जांच पर बवाल, भाकियू ने अफसरों से छीना सैम्पल

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर में हाईवे पर हादसा, बाइक सवार की मौतकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  RAJYASABHA ELECTION-‘भारत रत्न’ के सम्मान में जयंत के नवरत्नों ने डाला

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »