जिला युवा सर्राफा एसो. कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

मुजफ्फरनगर। जिला युवा सर्राफा एसोसिएशन संब) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल की अध्यक्षता एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के संचालन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के संयोजक जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्राफा एसो. प्रदीप वर्मा रहे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया के सदस्य अंकुर दुआ, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, अध्यक्ष सर्राफा एसो. पवन वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा द्वारा नव नियुक्त जिला युवा पदाधिकारी सर्राफा एसो. अध्यक्ष अभिनव वर्मा, युवा महामंत्री नमन वर्मा, युवा कोषाध्यक्ष देवांशु सिंह, युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंश मित्तल, युवा उपाध्यक्ष अमित वर्मा, युवा उपाध्यक्ष आयुष जैन, युवा वरिष्ठ मंत्री अंकित वर्मा, युवा मंत्री ध्रुव राज वर्मा, युवा मंत्री प्रतीक वर्मा, युवा मीडिया प्रभारी राहुल वर्मा, युवा संगठन मंत्री अर्जुन वर्मा, जिला युवा प्रचार मंत्री यश वर्मा को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि सर्राफा एसो. के समस्त नवनियुक्त युवा पदाधिकारीयो को हम शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं एवं उनसे आशा करते हैं कि सर्राफा व्यापारियों की किसी भी समस्या हेतु सदैव अग्रसर होकर कार्य करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में जिला सर्राफा एसो. महामंत्री संजय वर्मा, कोषाध्यक्ष श्याम बाबू, उपाध्यक्ष भोला शंकर सहित अनेकों व्यापारियों द्वारा भी समस्त नवनियुक्त युवा पदाधिकारीयो को बधाई प्रेषित की गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पारस एनक्लेव के फ्लैट में लगी आग, कुत्ते और तोतों की मौत
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *