होली से पहले चेयरपर्सन मीनाक्षी ने दी विकास की सौगात, 15वें वित्त के कार्य शुरू

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने होली पर्व से पूर्व ही शहरवासियों को विकास की सौगात देने का काम किया है। 15वें वित्त आयोग की धनराशि से स्वीकृत कार्यों में से करीब 10 करोड़ रुपये की लागत वाले 35 निर्माण कार्यों का शुभारंभ कर दिया गया है। चेयरपर्सन ने ठेकेदारों को समय से कार्य पूर्ण करते हुए जनता को समर्पित करने के निर्देशों के साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और मानकों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही निर्माण विभाग को शेष कार्यों को भी जल्द से जल्द प्रारम्भ कराये जाने के लिए आदेश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल किंडरगार्टन में मैंगो पार्टी में बच्चों ने की मौज-मस्ती

बता दें कि नगरपालिका परिषद् के निर्माण विभाग में 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत पूर्व में 57 निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली थी और टैण्डर भी आमंत्रित किये गये थे, लेकिन इनमें से 22 टैण्डर निरस्त हो जाने के कारण निर्माण कार्यों को शुरू होने में भी कई सवाल खड़े होने लगे थे। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शेष 35 निर्माण कार्यों को जल्द शुरू कराये जाने के लिए निर्माण विभाग के अधिकारियों को आदेश दिये थे। इस पर विभागीय स्तर पर कार्यआदेश जारी कर दिये गये और अब होली से पूर्व इन 35 कार्यों को वार्डों में कार्य स्थल पर तेजी के साथ शुरू कराने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। शहर के वार्ड 26, जाट कालॉनी और मंत्री योगराज वाली सड़क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है तो अन्य क्षेत्रों में भी कार्य प्रारम्भ हो गये हैं। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि शहर में पास किये गये निर्माण कार्यों को हम तेजी से शुरू कराने के लिए कृतसंकल्प हैं। 15वें वित्त में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से 35 निर्माण कार्य शुरू कराये जा चुके हैं। शेष कार्यों के टैण्डर जल्द कराकर उनको प्रारम्भ कराने के निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिये गये हैं, ताकि जनता को जल्द से जल्द लाभ दिया जा सके। 

इसे भी पढ़ें:  डीएम ने जीआईसी पहुंचकर लिया बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था का जायजा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *