एम.जी. पब्लिक स्कूल किंडरगार्टन में मैंगो पार्टी में बच्चों ने की मौज-मस्ती

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों को हेल्दी डाइट के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से मैंगों पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें शामिल नन्हें मुन्ने बच्चों ने किंग ऑफ फ्रूट-मैंगों के स्वाद का भरपूर आनंद लिया तो विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभागिता करते हुए जमकर मौज-मस्ती भी की। बच्चों के लिए पूरी पार्टी में मैंगो बाइट्स का आकर्षण आनंदमयी रहा।


एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि बच्चों में वर्तमान में फास्ट फूड और जंक फूड के प्रति ज्यादा आकर्षण ही स्वास्थ्य संबंधी विकारों के साथ साथ कई परेशानी का कारक बन रहा है। गलत खानपान की आदत के प्रति बच्चों को जागरुक करने के साथ ही हेल्दी डाइट चुनने के लिए लगातार प्रेरित किया जाता है। इसी उद्देश्य को लेकर विद्यालय के किंडरगार्टन में अध्ययनरत बच्चों के लिए मैंगों पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में बच्चों ने किंग ऑफ फ्रूट मैंगों की वेशभूषा धारण करते हुए आम की खूबियों और इसके स्वास्थ्य के प्रति लाभ के बारे में जानकारी दी गई तो वहीं आम की मिठास और उसके खट्टे स्वाद का भी मैंगो बाइट्स के सहारे आनंद लिया। किंडरगार्टन के बच्चों के लिए यह मैंगो पार्टी एक मजेदार आयोजन बना। इसमें बच्चों को शिक्षिकाओं ने फलों अपने खानपान में शामिल करने के लिए प्रेरित किया तो वहीं बच्चों को विभिन्न गतिविधियां भी कराई गई, जिसमें खेल, क्राफ्ट, डांस और मैंगो बाइट्स शामिल थे। बच्चों ने इस पार्टी के सहारे फलों की विशेषता, उनका स्वास्थ्य पर प्रभाव और उनके सहारे होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में सीखा। कार्यक्रम में किंडरगार्टन की सभी शिक्षिकाओं और स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  उत्कर्ष के आठ वर्ष देखकर हर्षित हो रहा जनमानसः गुलाब देवी

Also Read This

मुजफ्फरनगर-शनिदेव मंदिर से दानपात्र चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

हंगामे और प्रदर्शन के बाद सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा ने मंदिर पर जाकर लिया जायजा, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, खुलासे को लगाई गई कई टीमें

Read More »

सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासी बवाल, सपा नेता के खिलाफ एफआईआर की मांग

एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष की एडिट फोटो पोस्ट करने का आरोप, भावनाएं आहत करने की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के एक पदाधिकारी पर धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर डाली गई एक पोस्ट ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। इस मामले में आरोप है कि समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक ने अपने फेसबुक अकाउंट से एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की तस्वीर को एडिट कर आपत्तिजनक रूप में

Read More »