तकनीक का सहारा लेकर समाज को सुधारने में जुटे चेयरमैन जहीर

मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट अब तकनीक का सहारा लेकर लोगों को सामाजिक दायित्वों के प्रति संवेदनशील बनाने के साथ ही सुधार की ओर लाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के सहारे ऐसे लोगों को चिन्हित किया, जोकि सार्वजनिक स्थानों पर पेशाब करन गन्दगी फैलाने रहे हैं और चोरी छिपे कूड़ा डालकर नगर को गन्दा करने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान के बाद उनको नगर पंचायत की ओर से नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।

बता दें कि नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी अपने अनोखे कार्यों के कारण न केवल पुरकाजी नगर को देश में एक अलग पहचान दिलाने में सफल हो रहे हैं, वहीं वो पुरकाजी नगरीय क्षेत्र में आईपी कैमरों के सहारे सुरक्षा उपलब्ध करा रहे हैं तो कई मामलों में पुरकाजी नगर पंचायत को प्रदेश की पहली नगर पंचायत बनाने का काम भी कर चुके हैं। अब चेयरमैन जहीर फारूकी ने अपनी नगर पंचायत के निवासियों को स्वच्छता के प्रति गंभीर और संवेदनशील बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की तकनीक का ही सहारा लिया है। पुरकाजी नगर क्ष्ज्ञेत्र में सार्वजनिक जगहों पर पेशाब करने वालों और कूड़ा डालने वालों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के सहारे की गई है।

ऐसे लोगों पर अब नगर पंचायत ने एक्शन की तैयारी की है। पिछले काफी दिनों से चेयरमैन जहीर फारूकी को शिकायत मिल रही थी कि शहर में अनेक स्थानों पर कुछ लोग चोरी छिपे कूड़ा यहां वहां डालकर गंदगी फैला रहे हैं तो कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर पेशाब करते हुए गन्दगी फैलाने के साथ ही लोक लाज भी भंग कर रहे। इससे इन रास्तों से आने जाने वाली स्कूल कॉलेज की छात्राओं के साथ ही महिलाओं को भी शर्मिन्दगी का सामना करना पड़ता है। इसके लिए उन्होंने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा को कार्यवाही के निर्देश दिये थे। ईओ मनीष ने बताया कि चेरयमैन के आदेश पर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के लिए हमने अपने वार्डों के सफाई नायकों को भी सक्रिय किया और नगर में लगाये गये आईपी कैमरों की सीसीटीवी फुटेज के सहारे ऐसे लोगों को चिन्हित किया है। उनके फोटो लेकर इन तक पहुंचने का काम किया जा रहा है। बताया कि पहचान होने के बाद ऐसे लोगों को नोटिस जारी करते हुए उनसे सार्वजनिक स्थान पर गन्दगी फैलाने के लिए जवाब मांगा गया है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो उनके खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जायेगी। चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि ऐसे दो लोगों के खिलाफ पहले भी जुर्माना लगाकर कार्यवाही की गई थी, जिसके बाद ऐसे मामलों में कमी आई थी। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद किसी भी जन सामानय को प्रताड़ित करना नहीं है, लेकिन जो लोग अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने का काम नहीं करते और गन्दगी फैलायेंगे तो उनके खिलाफ सख्ती से काम लिया जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नगर आप सभी का है, इसको स्वच्छ बनाये रखने में सभी सहयोग प्रदान करें। 

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ में उठी व्यापारियों के उत्पीड़न की आवाज

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  YOG DIWAS-कम्पनी बाग से हुआ योग सप्ताह का शुभारंभस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  व्यापारियों ने शिव चौक पर किया प्रदर्शन, करारा जवाब देने की मांगवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गन्ने की फसल के पैसे मांगने मायके पहुंची महिला

Read More »