मुज़फ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी – मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की विशेष भेंट

मुजफ्फरनगर सदर विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने आज लखनऊ में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर तीन अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

  • मुज़फ्फरनगर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने हेतु इंटीग्रेटेड प्लान की मांग

मंत्री कपिल देव ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मुज़फ्फरनगर नगर पालिका क्षेत्र के लिए एक समग्र इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान तैयार कराया जाए, जिससे शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित और जनसुविधा केंद्रित बनाया जा सके। मुख्यमंत्री जी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया।

  • मोनू खटीक हत्याकांड – पीड़ित परिवार को न्याय व सहायता की मांग
इसे भी पढ़ें:  ललित मोहन ने नन्हीं कराटे चैंपियन काव्या को किया सम्मानित

बुढ़ाना में हाल ही में हुए मोनू खटीक हत्याकांड पर मंत्री जी ने मुख्यमंत्री को पूरी वस्तुस्थिति से अवगत कराया और पीड़ित परिवार को न्याय व आर्थिक सहायता की मांग रखी।

मुख्यमंत्री योगी जी ने घटना पर संवेदना प्रकट करते हुए कठोर कार्रवाई व हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

  • गंगा बैराज पुल– आमजन की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग
इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता को धमकाने पर ब्लॉक प्रमुख पति धनप्रकाश के खिलाफ मुकदमा

पिछले कुछ दिनों से बंद पड़े गंगा बैराज पुल के कारण हो रही आमजन की असुविधा पर भी मंत्री जी ने मुख्यमंत्री से चर्चा की और जल्द समाधान की मांग की।

मुख्यमंत्री जी ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश देने का भरोसा दिलाया।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा: जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध और संवेदनशील है।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा 2026: मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई की रात से भारी वाहन बंद, ये रहेंगे वैकल्पिक मार्ग

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *