आठ बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, आहत पति ने जहर खाकर दी जान

बुढ़ाना के सफीपुर पट्टी में दर्दनाक घटना, तीन दिन तक पत्नी की तलाश करता रहा युवक, पुलिस घटना से अनभिज्ञ

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह ने एक युवक की जान ले ली। पत्नी के प्रेमी के साथ फरार होने से टूटे युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव सफीपुर पट्टी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पत्नी के घर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग जाने से आहत युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक नदीम पुत्र सद्दीक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार नदीम की पत्नी नफीसा का पड़ोस के ही युवक धम्मन के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती जा रही थीं, लेकिन परिवार ने इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। करीब तीन दिन पहले नफीसा अपने प्रेमी के साथ अचानक घर से फरार हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने आठ बच्चों और पति को छोड़कर चली गई, जिससे परिवार पूरी तरह टूट गया। घटना के बाद नदीम गहरे मानसिक तनाव में आ गया था।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में यूजीसी इक्विटी एक्ट के विरोध में उग्र हुआ वैश्य समाज

ग्रामीणों के अनुसार नदीम ने सामाजिक बदनामी के डर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी और खुद ही पत्नी की तलाश में जुट गया। वह रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी गया, लेकिन पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला। तीन दिन तक लगातार तलाश और मानसिक दबाव के बाद मंगलवार को नदीम ने आत्मघाती कदम उठा लिया। सूत्रों के अनुसार उसने पहले जहरीले पदार्थ को सीरिंज में भरकर अपने शरीर में इंजेक्ट किया, इसके बाद घर में रखा कीटनाशक भी पी लिया। जहर का असर होते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मामूली विवाद में सरवट में चले लाठी-डंडे चार घायल, चार नामजद

बताया जाता है कि परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को वापस घर लाया गया, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चचार्एं हो रही हैं। आठ बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चों की हालत देख ग्रामीण भी भावुक हो उठे। वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्राधिकारी गजेन्द्र पाल सिंह ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है, जबकि बुढाना थाना पुलिस ने भी मामले से अनभिज्ञता जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते मामला पुलिस के संज्ञान में आता तो संभवत: स्थिति को संभाला जा सकता था। फिलहाल घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली पेट्रोल पंप कांड: 24 घंटे में पुलिस का एक्शन, मारपीट कर भागे 3 आरोपी गिरफ्तार

Also Read This

यूपी के परिषदीय स्कूल अब 24 जून तक रहेंगे बंद, 25 जून से शुरू होगी पढ़ाई

UP School Summer Vacation 2026: उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। अब बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 20 मई 2026 से 24 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। नए आदेश के अनुसार 25 जून 2026 से विद्यालय दोबारा खुलेंगे और नियमित पठन-पाठन शुरू होगा।   मंगलवार को गर्मी की छुट्टियों के बाद प्रदेश के कई परिषदीय स्कूल खुले थे। बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया गया और पहले दिन मिड-डे-मील में खीर भी परोसी गई। लेकिन प्रदेश में गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने अवकाश अवधि को बढ़ाने का निर्णय

Read More »

मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को मुखर हुए सपा सांसद हरेन्द्र मलिक

व्यापारियों से अभद्रता के आरोप पर बैठक में आरपीएफ इंस्पेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों के समक्ष उठाया मामला

Read More »