देवर के प्यार में पागल भाभी… साथ रहने की जिद में पहुंची कोतवाली, 24 घंटे बाद इस हाल में मिली

मऊ – सरहरा गांव के बाहर बृहस्पतिवार शाम मीरा चौहान का शव मिला। वह बुधवार को प्रेमी देवर संग रहने की जिद में कोतवाली पहुंची थी, फिर लापता हो गई थी। सरहरा गांव के बाहर बृहस्पतिवार की शाम मीरा चौहान (28) का शव मिला। वह बुधवार की शाम प्रेमी देवर के साथ रहने की जिद में कोतवाली पहुंची थी। परिजनों के समझाने के बाद भी दोनों नहीं माने और वहां से एक साथ चले गए थे। इसके बाद दोनों लापता हो गए थे। पुलिस पति और प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला ने प्रेम विवाह किया था। कोतवाली क्षेत्र के बीजपुरा के खदरा गांव निवासी मीरा चौहान का चचेरे देवर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने बताया कि मीरा कई बार प्रेमी के साथ जा चुकी थी। बुधवार की शाम दोनों घोसी कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे के साथ रहने की जिद करने लगे। परिजनों के समझाने के बाद भी नहीं माने और दोनों साथ में कहीं चले गए।  शाम करीब चार बजे बगल के गांव सरहरा जमीन सरहरा के सिवान में घर से एक किमी दूर संदिग्ध परिस्थितियों में मीरा का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मौके पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भेजवा दिया। मीरा का एक बेटा 3 वर्ष और बेटी 4 वर्ष है। मां का शव देख बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि पति अखिलेश चौहान ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में धूमधाम से मनाया गया चन्द्रप्रभ भगवान मोक्ष कल्याणक

Also Read This

यूपी के परिषदीय स्कूल अब 24 जून तक रहेंगे बंद, 25 जून से शुरू होगी पढ़ाई

UP School Summer Vacation 2026: उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। अब बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 20 मई 2026 से 24 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। नए आदेश के अनुसार 25 जून 2026 से विद्यालय दोबारा खुलेंगे और नियमित पठन-पाठन शुरू होगा।   मंगलवार को गर्मी की छुट्टियों के बाद प्रदेश के कई परिषदीय स्कूल खुले थे। बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया गया और पहले दिन मिड-डे-मील में खीर भी परोसी गई। लेकिन प्रदेश में गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने अवकाश अवधि को बढ़ाने का निर्णय

Read More »

मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को मुखर हुए सपा सांसद हरेन्द्र मलिक

व्यापारियों से अभद्रता के आरोप पर बैठक में आरपीएफ इंस्पेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों के समक्ष उठाया मामला

Read More »