ऑपरेशन सवेराः मीरापुर पुलिस ने फिर पकड़ा 25 लाख का गांजा

68 किलो गांजा के साथ एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, सर्विलांस टीम ने निभाई बड़ी भूमिका

मुजफ्फरनगर। थाना मीरापुर पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से 68 किलो गांजा (अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये) और तस्करी में प्रयुक्त ह्युंडई सेंट्रो कार बरामद की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन स्थित सभाकक्ष में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि ऑपरेशन सवेरा के तहत मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी मीरापुर बबलू कुमार और सर्विलांस प्रभारी राजीव चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की।
पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी तभी एक कार आती दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर चालक ने कार मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर कार सवार एक अभियुक्त को पकड़ लिया जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। तलाशी लेने पर कार से 67 किलो 400 ग्राम गांजा, एक फर्जी नंबर प्लेट और तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की गई। बताया कि पुलिस ने योगेंद्र कुमार 32 वर्ष पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम मंदवाड़ा थाना बुढ़ाना को गिरफ्तार किया। जबकि उसका साथी प्रमोद उर्फ पप्पू निवासी पानीपत, हरियाणा फरार है। एसएसपी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त योगेंद्र ने बताया कि वह अपने फरार साथी प्रमोद उर्फ पप्पू के साथ मिलकर गांजा तस्करी करता है। दोनों उड़ीसा से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर लाते हैं और उसे मुजफ्फरनगर, शामली, पानीपत आदि स्थानों पर ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाते हैं। इसी क्रम में वे गांजा लेकर लौट रहे थे कि पुलिस कार्रवाई में पकड़े गए। बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना मीरापुर में एनडीपीएस एक्ट सहित बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए मीरापुर पुलिस टीम को एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने 15,000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस के उत्पीड़न से परेशान होकर युवक ने खुद को लगाई आग

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  शकुतीर्थ में कपिल देव ने रखी खाटू श्याम मंदिर की आधारशिलास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  खतौली में बड़ी कार्रवाईः दो अपंजीकृत क्लिनिक सील, संचालकों को नोटिस जारीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »