भारत-अमेरिका डील भविष्य के भारत की मजबूत नींवः संजीव बालियान

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को पूर्व सांसद ने देश के किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर बताया

मुजफ्फरनगर। भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर जहां एक ओर किसान संगठनों और कुछ वर्गों द्वारा विरोध के स्वर उठाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने इस समझौते को भविष्य के भारत की मजबूत नींव बताते हुए इसका जोरदार समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और छोटे उद्योगों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाला है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किसान दिवस पर उठा नकली खाद का मुद्दा

शनिवार को भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में व्यापक चर्चा जारी है। इसी क्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने इस समझौते पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे देश के लिए ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि यह समझौता निर्णायक नेतृत्व का परिणाम है। डॉ. बालियान ने कहा कि भारतदृअमेरिका के बीच हुआ यह अंतरिम व्यापार समझौता किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। इससे भारतीय निर्यातकों को 30 ट्रिलियन डॉलर के विशाल अमेरिकी बाजार तक सीधी पहुंच मिलेगी, जिससे षि क्षेत्र, एमएसएमई और ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस समझौते में किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया गया है। मक्का, गेहूं, चावल, सोया, दूध, पनीर, पोल्ट्री, सब्जियां और अन्य संवेदनशील षि व डेयरी उत्पादों को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है, ताकि देश के किसानों को किसी प्रकार का नुकसान न हो। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि निर्यात में वृद्धि होने से गांवों की आय में इजाफा होगा, स्थानीय उद्योगों को मजबूती मिलेगी और आजीविका के नए साधन विकसित होंगे। इससे ग्रामीण भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। डॉ. संजीव बालियान ने अपने संदेश में कहा कि किसान के मजबूत होने से ही देश मजबूत होगा और यही पीएम नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प की दिशा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह व्यापार समझौता आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इसे भी पढ़ें:  जीएसटी अनियमितता के मामले में उद्योगपति पर कार्यवाही

Also Read This

धरा रह गया मंत्री का ‘सियासी लट्ठ, चीफ इंजीनियर ने कर दिखाया एक्शन

मंत्री ने सीई विनोद कुमार को फोन कर किया था एफआईआर दर्ज कराने से इंकार, कहा था-मुकदमा हुआ तो लट्ठ लेकर बैठ जाऊंगा

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर में 96 रोगी लाभान्वित

16 नेत्र रोगियों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया गया चयन, दवाइयां और चश्मे वितरित मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 28 जून, 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमें कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ

Read More »