संगठित हिंदू समाज को ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिलाः अर्चित

छत्रपति शिवाजी सेना के हिंदू स्वराज्य अधिवेशन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने किया राष्ट्र चेतना का उद्घोष

मुजफ्फरनगर। छत्रपति शिवाजी सेना के तत्वावधान में रविवार को जीआईसी मैदान सरकूलर रोड पर आयोजित हिंदू स्वराज्य अधिवेशन सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी उपस्थित रहे। अधिवेशन का शुभारंभ वैदिक यज्ञ एवं शंखनाद के साथ हुआ, जिसने संपूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा और राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित शिवाजी सैनिकों ने पूर्ण उत्साह के साथ राष्ट्रवादी उद्घोष लगाए, जिससे जनमानस में जोश और संकल्प की भावना प्रबल हुई।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चित आर्य ने हिंदू स्वराज्य की अवधारणा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए अपने संकल्प को जाहिर किया। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिंदुत्व की नई ताकत के आगाज का प्रतीक है। उन्होंने संगठित हिंदू समाज को ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा एक गंभीर विषय की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा गया कि उत्तर प्रदेश के साथ ही मुजफ्फरनगर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या मुस्लिम नागरिकों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। यह स्थिति न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से चिंता का विषय है, बल्कि स्थानीय सामाजिक संतुलन एवं कानून-व्यवस्था के लिए भी एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है। उन्होंने मांग की कि जनपद मुजफ्फरनगर एवं पूरे उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या मुस्लिम नागरिकों की पहचान हेतु विशेष सत्यापन एवं खोज अभियान चलाया जाए तथा जांच में अवैध पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए उन्हें उनके मूल देश वापस भेजा जाए।

इसे भी पढ़ें:  गोली मारकर युवक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम

राष्ट्रीय प्रवक्ता दर्पण वैदिक ने अपने विचार रखते हुए कहा कि धर्म ही राष्ट्र का प्राण होता है। उन्होंने समाज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को रेखांकित करते हुए उनके वैचारिक, सामाजिक एवं व्यवहारिक निवारण के मार्ग स्पष्ट किए। संगठन मंत्री जैकी राज सैनी ने जातिवाद जैसी सामाजिक विकृतियों को जड़ से समाप्त करने का संकल्प व्यक्त किया और कहा कि हिन्दू समाज की एकता ही राष्ट्र को परम वैभव तक ले जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महासचिव धर्मेद्र कटारिया ने स्वराज्य संकल्प को केंद्र में रखते हुए हिंदू समाज को दृढ़, जागरुक एवं कर्तव्यनिष्ठ बनने का आह्वान किया। प्रदेश संगठन मंत्री सुमित बजरंगी ने गौरक्षकों एवं हिदुत्व का कार्य करने वालो का संरक्षण, समस्त छत्रपति शिवाजी सेना परिवार का कर्तव्य बताया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लोकसभा सीट से प्रत्याशी आनंद गौतम का पर्चा निरस्त होने पर हंगामा, देखें फोटो

जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर मोहित सोलंकी, ने कहा कि क्षात्रत्व की भावना सदैव से राष्ट्र-रक्षा का आधार रही है और भविष्य में भी राष्ट्र की रक्षा के लिए यह परंपरा जीवित रहेगी। जिलाध्यक्ष सहारनपुर देवांक चौधरी, ने राष्ट्रवाद के विषय पर युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र के पुनर्निर्माण और संरक्षण की सबसे बड़ी शक्ति है। संगठन सेनापति अंकित आर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र की व्यथा को सुधारने एवं समाज की रक्षा के लिए शिवाजी सैनिक हर समय दल-बल के साथ सजग, संगठित और समर्पित रहेंगे। इस अवसर पर विवेक, सुलभ राय, अमन राय, राहुल धीमान, अर्चित आर्य, ध्रुव पाल, आदित्य, शांतनु, विकास वर्मा, अमित विश्वकर्मा, सत्यवीर, सुधांशु, दीपांशु, आकाश, प्रणव, गौरव रावत, मोहित राणा, दिवाकर, शिवा, अजय धीमान, सागर, आदित्य चौहान सहित अनेक शिवाजी सैनिक उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों के प्रति अपनी अटूट निष्ठा व्यक्त करते हुए हिंदू स्वराज्य, राष्ट्ररक्षा और सामाजिक समरसता के लिए सतत कार्य करने का संकल्प लिया। अधिवेशन का समापन राष्ट्रहित, धर्मरक्षा और संगठित हिंदू समाज के संकल्प के साथ किया गया।

इसे भी पढ़ें:  सिद्धार्थनगर में रील का जुनून जानलेवा, टंकी से गिरकर बालक की मौत

Also Read This

20 मई को दवा व्यापार बंद की तैयारी, सहारनपुर केमिस्ट एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। दवा कारोबार से जुड़े लंबित मुद्दों को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का रुख तेज कर दिया है। संगठन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद की पूर्व सूचना देते हुए सहारनपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में एसोसिएशन ने साफ कहा है कि केंद्र और राज्य स्तर पर कई बार मांगें उठाने के बावजूद दवा व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर विषय अब तक अनसुलझे हैं। इसी कारण देशभर के दवा विक्रेताओं में नाराजगी बढ़ रही है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, जिला सहारनपुर ने बताया कि वह ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश (OCDUP) और राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया

Read More »

देवबंद में मच्छरों, पानी और खराब फ्रीज की समस्या पर पालिका का एक्शन, सभासद ने बताई तैयारी

देवबंद। गर्मी का असर तेज होने के साथ ही शहर में मच्छरों की बढ़ती संख्या, बिजली कटौती के दौरान पानी की दिक्कत और कई स्थानों पर खराब पड़े सार्वजनिक ठंडे पानी के फ्रीज जैसे मुद्दे आम लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर देवबंद नगर पालिका की ओर से राहत के इंतजाम शुरू कराने की जानकारी सामने आई है। नगर पालिका के सभासद डॉ. वाजिद मलिक ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि नगरवासियों को मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए हर वार्ड में कीटनाशक दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाएगी। उनके अनुसार यह अभियान मंगलवार से शुरू कराया जाना प्रस्तावित है, ताकि गर्मी और

Read More »

देवबंद के लालवाला जमीन विवाद में दो गिरफ्तार, पुलिस का दावा—हमले और कब्जे की कोशिश में थे शामिल

देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के गांव लालवाला में जमीन के कब्जे को लेकर बीते दिनों हुए विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने बुधवार, 13 मई 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में शेर सिंह उर्फ शेरू और अक्षय शामिल हैं। दोनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यह मामला गांव में एक विवादित आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद से जुड़ा है। इसी विवाद ने 9 मई 2026 को हिंसक रूप ले लिया, जब कथित तौर पर

Read More »

देवबंद की नंदनी कुशवाह ने 98.8% अंक पाए, जिले में पहला स्थान

देवबंद। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित होते ही देवबंद के द दून वैली स्कूल में खुशी का माहौल बन गया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, छात्रा नंदनी कुशवाह ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। परिणाम सामने आने के बाद स्कूल परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बधाइयों का दौर चलता रहा। विद्यालय के मुताबिक, इस बार कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। नंदनी कुशवाह के बाद अभिनव पुंडीर ने 97.2 प्रतिशत, खुशी ने 95.8 प्रतिशत, अंशिका माहेश्वरी ने 94.8 प्रतिशत और उत्कर्ष बंसल ने 93 प्रतिशत अंक हासिल किए। 21 विद्यार्थियों ने

Read More »

खतौली: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार अवैध क्लीनिक सील

खतौली। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपंजीकृत क्लिनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया अभियान के दौरान खतौली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध क्लीनिकों को सील कर दिया गया। ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने विभिन्न क्लिनिक, नर्सिंग होम, डेंटल सेंटर एवं पैथोलॉजी लैब की जांच की। जांच के दौरान संबंधित संचालकों से वैध पंजीकरण एवं शैक्षिक योग्यता संबंधी अभिलेख मांगे गए, लेकिन मौके पर कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नियमों

Read More »

खतौली: जावन में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक घायल

खतौली। थाना क्षेत्र के गांव जावन में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दोनों पक्षों के अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया।जानकारी के अनुसार गांव निवासी अनुराग पुत्र नीरज कुमार किसी बात को लेकर हुए विवाद में घायल हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल अनुराग को उपचार

Read More »