मुजफ्फरनगर में पश्चिम बंगाल सीएम के पीए का कातिल गिरफ्तार

पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में फरार था गिरोह का शाॅर्प शूटर बलिया निवासी राजकुमार, छपार टोल से दबोचा, हरिद्वार में गंगा स्नान कर लौटते समय गिरफ्तारी

मुजफ्फरनगर। पश्चिम बंगाल में चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या में शामिल बताए जा रहे गैंग के शार्प शूटर को सीबीआई टीम ने मुजफ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया। हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे आरोपी को परिजनों के सामने ही दबोचे जाने से मौके पर अफरातफरी मच गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गंगा स्नान को हरिद्वार जा रहे तीन भाइयों को मैजिक ने कुचला, मौत

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी राजकुमार सिंह को सीबीआई ने मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे स्थित छपार टोल प्लाजा से उस समय दबोचा गया, जब वह हरिद्वार से गंगा स्नान कर परिवार के साथ वापस लौट रहा था।

जानकारी के अनुसार सीबीआई के डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने छपार पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी राजकुमार सिंह पुत्र त्रिभुवन नारायण सिंह निवासी रातोपुर, पोस्ट चिल्काहार, थाना रासरा जनपद बलिया का रहने वाला है। जांच एजेंसियों के अनुसार राजकुमार सिंह हत्या में शामिल गैंग का शार्प शूटर बताया जा रहा है। बताया गया कि ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर आरोपी अपने परिजनों के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गया था। इसकी सूचना सीबीआई को पहले ही मिल चुकी थी। इसके बाद एजेंसी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छपार टोल प्लाजा पर जाल बिछा दिया। जैसे ही आरोपी की कार टोल प्लाजा पर पहुंची, सीबीआई टीम ने उसे घेरकर हिरासत में ले लिया।

इसे भी पढ़ें:  सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई, तीन सटोरिए दबोचे

अचानक हुई कार्रवाई से टोल प्लाजा पर अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीबीआई अधिकारियों ने बेहद गोपनीय तरीके से ऑपरेशन को अंजाम दिया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीबीआई ने पूरे अभियान को पूरी तरह गोपनीय रखा था और स्थानीय स्तर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई थी। सीबीआई अब आरोपी से पूछताछ कर हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  छात्र आर्यन की बरामदगी में महिला पुलिसकर्मियों ने दिखाया जौहर

Also Read This

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  संगम विवाद से सुप्रीम कोर्ट तक: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर क्यों उठे सवाल?

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई, तीन सटोरिए दबोचेजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »