तियानजिन SCO समिट में भारत की बड़ी सफलता, साझा बयान में गूंजा आतंकवाद पर भारतीय रुख

चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन भारत के लिए अहम साबित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए बिना किसी देश का नाम लिए सीमापार आतंकवाद पर सख्त रुख अपनाया। दिलचस्प बात यह रही कि संगठन के साझा बयान में भी वही बात दोहराई गई। 10 सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों द्वारा हस्ताक्षरित इस घोषणा पत्र में पहलगाम हमले की निंदा की गई और दोषियों को सजा दिलाने की मांग रखी गई।

साझा घोषणा पत्र की 10 मुख्य बातें इस प्रकार रहीं:

1. 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले की कड़ी आलोचना करते हुए मृतकों और घायलों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की गई। साथ ही, हमले के जिम्मेदार लोगों को न्याय के दायरे में लाने की अपील की गई।

इसे भी पढ़ें:  BHU में देर रात बवाल: छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड में भिड़ंत, पत्थरबाजी से कैंपस में तनाव

2. सदस्य देशों ने गाजा पट्टी में नागरिकों की मौत और मानवीय त्रासदी पर चिंता जताई और तुरंत, स्थायी युद्धविराम तथा राहत सामग्री की पहुंच सुनिश्चित करने पर बल दिया।

3. जून 2025 में ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले की निंदा की गई। इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन बताया गया और कहा गया कि इससे वैश्विक शांति को खतरा है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी का एलएनजेपी अस्पताल दौरा, एनआईए ने बनाई स्पेशल जांच टीम

4. संगठन ने आतंकवाद और नशे से मुक्त, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण अफगानिस्तान के निर्माण की प्रतिबद्धता दोहराई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का समर्थन किया।

5. सदस्य देशों ने परमाणु हथियारों के अप्रसार संधि के पालन की पुष्टि की और वैश्विक परमाणु निरस्त्रीकरण को आगे बढ़ाने की बात कही। साथ ही शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए परमाणु ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

6. एकतरफा टैरिफ और आर्थिक दबाव जैसे कदमों का विरोध किया गया, जिन्हें वैश्विक अर्थव्यवस्था और निष्पक्ष व्यापार के लिए नुकसानदेह बताया गया।

7. सभी प्रकार के आतंकवाद की कड़ी निंदा की गई और स्पष्ट किया गया कि आतंकवाद पर दोहरे मानदंड स्वीकार्य नहीं हैं। सीमा पार हमलों सहित आतंकी संगठनों से लड़ने के लिए संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  जूते और कपड़ों पर जीएसटी दर में राहत संभव

8. सदस्य देशों ने मानवाधिकारों की सार्वभौमिकता और स्वतंत्रता का सम्मान करने का संकल्प लिया तथा दोहरे मानकों और आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का विरोध किया।

9. ड्रग्स, हथियारों और अंतरराष्ट्रीय अपराध के खिलाफ साझा लड़ाई जारी रखने की बात कही गई।

10. घोषणा पत्र में बहुपक्षीय सहयोग, संयुक्त राष्ट्र की भूमिका और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई गई।

Also Read This

एनईएफटी के फर्जी स्क्रीनशॉट से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा

साइबर टीम ने गिए 2 लाख नकद बरामद, शातिर साथी हुआ फरार, मोबाइल से 8.36 लाख रुपये के 19 फर्जी ट्रांजैक्शन के सबूत मिले मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी का एक संगठित तरीका उजागर हुआ है, जिसमें आरोपी व्यापारियों को एनईएफटी भुगतान का फर्जी प्रमाण दिखाकर सामान ले जाते थे। पुलिस की कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जबकि उसका साथी अभी पकड़ से बाहर है। मामले में कई अन्य ठगी की घटनाओं के जुड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने शुक्रवार को पुलस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को बताया कि थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एनईएफटी के

Read More »

असली गिरगिट तो मुख्यमंत्री खुद हैं, जो ‘नारी वंदन’ को ‘नारा’ बनाना चाह रहे: अखिलेश

लखनऊ – लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। बौद्ध भिक्षुओं ने वंदना और उपदेशों के माध्यम से शांति, समानता और करुणा का संदेश दिया। कार्यक्रम में सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे धार्मिक और सामाजिक एकता का माहौल बना। लखनऊ में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय चुनौतीपूर्ण है और समाज को मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस दौरान लुम्बिनी, सारनाथ और कुशीनगर के विकास

Read More »

देवर के प्यार में पागल भाभी… साथ रहने की जिद में पहुंची कोतवाली, 24 घंटे बाद इस हाल में मिली

मऊ – सरहरा गांव के बाहर बृहस्पतिवार शाम मीरा चौहान का शव मिला। वह बुधवार को प्रेमी देवर संग रहने की जिद में कोतवाली पहुंची थी, फिर लापता हो गई थी। सरहरा गांव के बाहर बृहस्पतिवार की शाम मीरा चौहान (28) का शव मिला। वह बुधवार की शाम प्रेमी देवर के साथ रहने की जिद में कोतवाली पहुंची थी। परिजनों के समझाने के बाद भी दोनों नहीं माने और वहां से एक साथ चले गए थे। इसके बाद दोनों लापता हो गए थे। पुलिस पति और प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला ने प्रेम विवाह किया था। कोतवाली क्षेत्र के बीजपुरा के खदरा गांव निवासी मीरा

Read More »

सरकारी जमीन पर कब्जा कर रातों-रात डाली पक्की छत

दीदाहेड़ी गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के लिए प्रशासन की रोक के बावजूद निर्माण कार्य पूरा, लेखपाल ने दर्ज कराया मुकदमा मुजफ्फरनगर। सदर तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है, जहां प्रशासनिक रोक और पुलिस को सूचना देने के बावजूद कब्जाधारी ने रातों-रात पक्की छत डालकर निर्माण पूरा कर लिया। लेखपाल की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर तहसील के लेखपाल मनोज कुमार ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण किए जाने के मामले में शहर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला ग्राम दीदाहेड़ी, परगना चरथावल का

Read More »