1 सितंबर से लागू हुए नए नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

सितंबर की शुरुआत के साथ ही कई अहम नियम बदल गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों के बजट और रोजमर्रा के खर्चों पर दिखेगा। इनमें चांदी की हॉलमार्किंग, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, एटीएम निकासी शुल्क और बैंकों की एफडी दरें शामिल हैं।

Contents
इसे भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री मेरठ दौरा से शहर का सौंदर्यीकरण

एलपीजी सिलेंडर की कीमतें:

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां घरेलू गैस सिलेंडर की नई दरें तय करती हैं। 1 सितंबर को भी कीमतों में संशोधन किया गया है, जो अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल और कंपनियों की गणनाओं पर निर्भर है।

बैंकिंग और एटीएम नियम:

कई बैंक अब एटीएम से मुफ्त निकासी की सीमा से अधिक कैश निकालने पर ज्यादा शुल्क वसूलेंगे। साथ ही, कुछ बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों की समीक्षा की है। फिलहाल ज्यादातर बैंक 6.5% से 7.5% के बीच ब्याज दे रहे हैं, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें बदलाव संभव है।

इसे भी पढ़ें:  सिंगल यूज प्लास्टिक का सबसे बड़ा विकल्प मोल्डेड फाइबर उत्पादः पंकज अग्रवाल

चांदी की हॉलमार्किंग:

अब चांदी पर भी अनिवार्य हॉलमार्किंग लागू हो गई है। इसका मकसद पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करना है। हालांकि, इसके चलते चांदी की कीमतों पर असर देखने को मिल सकता है।

एसबीआई कार्डधारकों के लिए नई शर्तें:

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को संशोधित नियमों का पालन करना होगा। ऑटो-डेबिट फेल होने पर दो प्रतिशत पेनाल्टी लगेगी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय लेनदेन, ईंधन खरीद और ऑनलाइन शॉपिंग पर भी अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

इसे भी पढ़ें:  रेलवे स्टेशन पर कत्ल: योग एक्सप्रेस में सीट के लिए पीट-पीटकर मार डाला, लात-घूंसों से हमला
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *