देशभर में घटेगा टोल टैक्स, अगले हफ्ते से नए रेट लागू करने की तैयारीय इन गाड़ियों को राहत के आसार

हिसार। वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। देशभर में टोल टैक्स कम होगा। अगले हफ्ते से नए रेट लागू करने की तैयारी है। छोटी गाड़ियों को राहत के आसार हैं। एनएचएआई ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को नए फार्मूले से रेट तय करने के निर्देश दिए हैं। जीएसटी बचत उत्सव के बीच वाहन चालकों को देशभर में टोल टैक्स पर भी छूट मिलने जा रही है। नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया ;एनएचएआईद्ध ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को टोल दरें संशोधित करने के निर्देश दिए हैं। इस कड़ी में 29 सिंतबर को एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ से जारी पत्र में सभी प्रोजेक्ट डायरेक्टर को अपने अधीन टोल प्लाजा के लिए महंगाई दर वर्ष 2004-05 के बजाय 2011-12 को आधार मानकर नई टोल दरें प्रस्तावित करने को कहा गया है। एनएचएआई नई दरें अगले सप्ताह से लागू करने तैयारी में है।

इसे भी पढ़ें:  ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन बोले – अब पड़ोसियों पर हमला नहीं

Also Read This

ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

मसूरी । मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार

Read More »

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  पानीपत में 4 बच्चों की हत्या का मामला: महिला गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासाराजकुमार तिवारी ने

Read More »