एम.जी. में इस इतवार-आई और न्यूरो चिकित्सा शिविर का मिलेगा दोहरा लाभ

23 नवंबर को बाबू हरबंस लाल गोयल की पुण्यतिथि के अवसर पर नेत्र एवं न्यूरो चिकित्सा शिविर होगा आयोजित

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में रविवार, 23 नवंबर 2025 को एक बार फिर से लोगों को स्वास्थ्य को संवारने के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करने की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। इस बार यह शिविर खास होने जा रहा है। समाजसेवी कर्मयोगी स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर यह शिविर दोहरा लाभ प्रदान करेगा। यहां पर विराट नेत्र चिकित्सा शिविर के साथ ही न्यूरो चिकित्सा परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति को समर्पित चिकित्सा शिविर में इस बार नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. स्वाति अग्रवाल मरीजों की आँखों की निःशुल्क जाँच कर उन्हें उचित परामर्श देंगी, तो वहीं प्रमुख न्यूरो चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. भावना तोमर भी रोगियों को अपनी सेवा प्रदान करने के लिए टीम के साथ उपस्थित रहेंगी। जरूरतमंद मरीजों के लिए दवाइयों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  पति-देवर विवाहिता को दे रहे बहन के फोटो वायरल करने की धमकी

एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं टिहरी आयरन एंड स्टील कास्टिंग लि. के चेयरपर्सन सतीश चंद गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 नवंबर को बाबू जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। इसके पश्चात कैंप का आयोजन विद्यालय परिसर में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया जाएगा। शिविर में पहुंचने वाले मरीजों को समयानुसार पंजीकरण होगा, ताकि सभी को व्यवस्थित रूप से परामर्श मिल सके। उन्होंने बताया कि समाज के अधिक से अधिक लोग इस नेत्र शिविर का लाभ उठाएं, इसके लिए आम नागरिकों, अभिभावकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे इस जानकारी को अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज के गरीब एवं असहाय वर्ग को विशेष लाभ मिलता है।

इसे भी पढ़ें:  अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाईः 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली की गई सीज

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में किसान दिवस पर हंगामा, किसानों ने मांगी आत्मदाह की अनुमतिसूचना मिलने पर

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर घायल, एक मुकदमे में चल रहा था फरारवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  घायल गौवंश को कटान के लिए ले जाते दो आरोपी

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »