लाइनमैन की मौत पर आधी रात तक हंगामा, नौकरी और आर्थिक मदद पर समझौता

फुगाना बिजलीघर पर परिजनों के धरने के बीच रात को पहुंचे पूर्व विधायक उमेश मलिक, 11 बजे के बाद हुआ अंतिम संस्कार

मुजफ्फरनगर। फुगाना थाना क्षेत्र के गांव फुगाना में विद्युत लाइनमैन दीपक (32) की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत के बाद ग्रामीणों ने बुधवार को हंगामा और प्रदर्शन किया। देर रात तक चले घटनाक्रम में पूर्व विधायक उमेश मलिक के हस्तक्षेप और अधिकारियों से हुई वार्ता के बाद परिजनों की मांगों पर सहमति बनी, जिसके पश्चात धरना समाप्त कराया गया। रात करीब 11 बजे दीपक का अंतिम संस्कार किया गया।
गांव फुगाना निवासी दीपक पुत्र मदन फुगाना बिजलीघर पर संविदा कर्मी के रूप में तैनात था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह एचटी लाइन पर तार जोड़ने का कार्य कर रहा था। बताया गया कि दीपक ने शटडाउन लेकर ही काम शुरू किया था, बावजूद इसके अचानक एचटी लाइन में सप्लाई आ जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथी कर्मचारियों ने उसे तुरंत अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाद में चिकित्सकों ने भी उसकी मृत्यु की पुष्टि कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने फुगाना बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया और विभागीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। परिजनों का कहना था कि शटडाउन लेने के बाद भी लाइन में करंट कैसे छोड़ा गया, यह विभाग की बड़ी लापरवाही है। आरोप है कि विभाग का कोई अधिकारी मौके पर बातचीत करने तक नहीं पहुंचा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर का सबसे बड़ा अस्पताल कूड़ा डलावघर बंद

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। परिजन मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता, पेंशन तथा भाई को रोजगार देने की मांग कर रहे थे। धरना स्थल पर मुकेश मलिक, काला, प्रमोद मलिक, अरविंद मलिक सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। देर रात पूर्व विधायक उमेश मलिक गांव पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर मृतक परिवार की मांगों का समाधान कराया। वार्ता में मृतक की पत्नी को 14 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, साधारण पेंशन, पत्नी को नौकरी और भाई को संविदा कर्मचारी के रूप में नियुक्ति का आश्वासन दिया गया। आश्वासन के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया और रात 11 बजे के बाद मृतक लाइनमैन दीपक का अंतिम संस्कार किया गया।

इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रवाद जगाने मुजफ्फरनगर आयेंगे रामायण के राम

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  बड़ा हादसा, एक बाइक पर सवार चार युवकों में तीन की मौत, एक की

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  दहेज हत्या में पति को 10 साल की सज़ा, सास और देवर बरी, 56 हज़ार का जुर्मानामिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि

Read More »