MUZAFFARNAGAR-बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के गांव उमरपुर में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के परिजन भी लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गये और फिर दोनों के बीच हुए संघर्ष में सिर फुटव्वल हो जाने से कई लोग घायल हो गये हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद सख्ती करते हुए दोनों पक्षों की ओर से क्रास केस दर्ज करते हुए 10 अज्ञात सहित 15 लोगों को नामजद किया गया है। झगड़े में शामिल घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं कई आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को शातिर गोकश बताते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने इस प्रकरण में गोकशी के आरोपों को लेकर भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरपुर में बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद अब्दुल रहमान और तैयब पक्षों के लोगों में संघर्ष हो गया। इसमें आजाद और भूरा की ओर से एक दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आबाद पुत्र इसराईल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही रहने वाले तैयब पुत्र नफीस उर्फ पन्ना गांव में ही गोकशी का कार्य करता है। तैयब को गोकशी के गैरकानूनी कार्य से कई बार उन्होंने रोकना चाहा, इसी को लेकर ये रंजिश रखते हैं। 08 मई को आबाद का भतीजा शावेज पुत्र नौशाद निवासी गांव उमरपुर अपने कपड़े सिलवाने के लिए दर्जी की दुकान पर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में तैयब पक्ष के लोगों ने उसको घेरकर मारपीट और गाली गलौच शुरू कर दी। शावेज के साथ एतराम पुत्र शमीम और अब्दुल्ला पुत्र इरशाद को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। शोर गुल होने पर गांव के ही इनाम पुत्र तहसीन और शकील पुत्र इरशाद ने मौके पर आकर उनको बचाया। इस दौरान हमलावर मीरहसन पुत्र महबूब, तैयब पुत्र नफीस उर्फ पन्ना हाथ में मसकट लेकर गोली मारने का प्रयास करते रहे। शावेज के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। आबाद की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों तैयब पुत्र नफीस उर्फ पन्ना, आरिफ पुत्र नफीस, उम्मेद हसर्न उु काला पुत्र महबूब, मीरहसन पुत्र महबूब, इरफान पुत्र हनीफ, इमरान पुत्र बबली के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें:  शामली में बड़ा एनकाउंटरः बावरिया गिरोह का कुख्यात सरगना मिथुन ढेर

दूसरी ओर इसी संघर्ष में दूसरे पक्ष से भूरा पुत्र इस्लाम ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। भूरा ने बताया कि ागंव के ही अब्दुल रहमान और आफताब पुत्रगण अखलाक, इमरान और अहसान पुत्र आबाद, इसरार पुत्र निसार, सलमान और फैजान पुत्रगण सानू, सद्दाम पुत्र रहीस और मुरसलीन पुत्र इरशाद आदि गांव में बदमाश किस्म के दबंग हैं। आरोप है कि ये सभी लोग गो तस्कर हैं। ये लोग आये दिन गांव में लोगों के साथ फौजदारी करने को तैयार रहते हैं। 08 मई को भूरा का भतीजा और अन्य बच्चे गांव के बाहर खेल रहे थे। बच्चों में आपस में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बच्चों को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया था। इसके बाद अब्दुल रहमान पक्ष के आठ दस लोगों ने लाठी डंडे धारदार हथियार लेकर भूरा के घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने भूरा के घर पर बैठे महबूब पुत्र हनीफ व नवाब पुत्र कल्लू आदि पर जान से मारने की नीयत से हमला करते हुए मारपीट शुरू कर दी। महबूब और नवाब को गंभीर चोट आई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में ले जाकर उपचार दिलाया। कई लोग उपचार के लिए भर्ती हैं। पुलिस ने इस प्रकरण में उपरोक्त सभी नौ हमलावरों और 8-10 अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 452, 352 और 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »