समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

विचार गोष्ठी में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता हुए शामिल, छोटे लोहिया के संघर्ष को अपनाने का लिया संकल्प

मुजफ्फरनगर। समाजवादी विचारधारा के प्रखर चिंतक व पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया कहलाने वाले जनेश्वर मिश्र को नमन करते हुए पुष्प अर्पित किए और उनके संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र ने समाजवादी विचारधारा को आधार बनाते हुए जनहित के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनकी निष्ठा, सरलता और जनता के प्रति समर्पण के कारण ही उन्हें छोटे लोहिया के नाम से जाना गया। उन्होंने कहा कि मिश्र की विचारधारा आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देती है।
कार्यक्रम में मौजूद समाजवादी नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि समाजवादी आंदोलन में पंडित जनेश्वर मिश्र की भूमिका अविस्मरणीय है। श्रद्धांजलि सभा में सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी, सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी, सपा नेता साजिद हसन, समाजवादी महिला सभा प्रदेश सचिव अनिता कश्यप, सपा नेता सत्यदेव शर्मा, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव पूजा अनिल अंबेडकर, इमरान खान एडवोकेट, सलीम अंसारी, पंकज सैनी, चौधरी यशपाल सिंह, मीर हसन, फिरोज अख्तर, फैसल राणा एडवोकेट, शादाब राणा, सलीम कुरैशी, काजी सरफराज आदिल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मकान गिरने से घायल महिला की मौत, परिवार में कोहराम

Also Read This

कैंची धाम मेला 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 15 जून को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है। बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले वाहनों को तय रूटों से डायवर्ट किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। कैंची धाम में मुख्य मेला 15 जून को आयोजित होता है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »