बुढ़ाना में मुठभेड़ के बाद 20 हजार का इनामी गौकश शौकत गिरफ्तार

बदमाश शौकत के खिलाफ मेरठ और मुजफ्फरनगर जनपदों में गौवध अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं।

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में पुलिस और वांछित गौकश के बीच हुई मुठभेड़ में 20 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। लंबे समय से फरार चल रहे इस अभियुक्त पर गौकशी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।
सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि थाना बुढ़ाना पुलिस ने गौकशी के एक मामले में वांछित और 20 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विज्ञाना पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2025 को ग्राम अटाली के जंगलों में अज्ञात लोगों द्वारा गौकशी की घटना सामने आई थी। इस संबंध में थाना बुढ़ाना पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान शौकत उर्फ राशिद सहित छह अभियुक्तों के नाम सामने आए। इनमें से तीन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि एक अभियुक्त ने आत्मसमर्पण किया था। शौकत उर्फ राशिद लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  बनी सहमति-समिति न ट्रस्ट समाज निकालेगा विश्वकर्मा शोभायात्रा

सीओ ने बताया कि गत 18 दिसंबर को बुढ़ाना पुलिस टीम विज्ञाना पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह मुड़कर कच्चे रास्ते की ओर भागने लगा। पीछा करने पर तेज रफ्तार के कारण उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई। खुद को घिरा देख अभियुक्त ने मोटरसाइकिल छोड़ दी और पुलिस पर फायरिंग करते हुए ईख के खेत में घुस गया। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई, लेकिन अभियुक्त ने दोबारा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की सूक्ष्म फायरिंग से अभियुक्त के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। घायल अवस्था में उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में भवानी लायंस की रोमांचक जीत

https://www.facebook.com/muzaffarnagarpolice/posts/pfbid0CvSQGzFDz13eBPB83cB6gU1TfeYJBcVtdYtDWW9RrD9qPaRydnRSku6rwynZQgkWl

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। घायल बदमाश शौकत उर्फ राशिद पुत्र जाबिर निवासी ग्राम नगला, थाना रतनपुरी बेहद शातिर अपराधी बताया गया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ 11 अक्टूबर 2025 को ग्राम अटाली के जंगल में गौकशी की थी। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार स्थान बदलकर छिपता रहा और बाहर जाने की फिराक में था, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बदमाश शौकत के खिलाफ मेरठ और मुजफ्फरनगर जनपदों में गौवध अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री, उप निरीक्षक संदीप सिंह, ललित कुमार, गजेन्द्र सिंह और छविकांत, सिपाही नीरज, संजय कुमार, सुनील, निर्वेश और नकुल सांगवान शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  कल आ रहा इतवार, एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र शिविर तैयार

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राकेश टिकैत, राहत कार्यों में जुटी यूनियनस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  कल आ रहा इतवार, एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र शिविर तैयारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  पेपर लीक के बाद नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द,

Read More »