मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  आ गया इतरवार, एम.जी. पब्लिक स्कूल में मिलेगा उपचार

पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल 2026 की रात डायल 112 पर मिली। सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना छपार पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि महिला पर पेड़ लगाने वाले वर्मा (औजार) से हमला किया गया। पुलिस के अनुसार हमला चेहरे, पेट और पैर पर किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के प्रशांत सैनी ने 12 साल की मेहनत से सीए परीक्षा में हासिल की सफलता

वारदात के वक्त परिवार के दोनों बच्चे घर पर नहीं थे। पुलिस के मुताबिक दोनों बच्चे बाहर गए हुए थे और घर पर केवल 90 वर्षीय दादी मौजूद थीं।

Share This Article