मुजफ्फरनगर-बंदी को पेशी पर ले जाते समय पुलिसकर्मी का हार्ट फेल

प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से अचानक मौत होने की आशंका, पुलिस में शोक, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर। जनपद अलीगढ़ की जिला कारागार में बंद चल रहे एक बंदी को सहारनपुर न्यायालय में पेशी के लिए ले जा रही पुलिस टीम के साथ एक दुखद घटना सामने आई। रास्ते में मुजफ्फरनगर पहुंचते ही टीम में शामिल एक पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिसकर्मी की अचानक मौत हो जाने से पुलिस में शोक व्याप्त हो गया तो वहीं इसकी सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम नजर आया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद अलीगढ़ पुलिस के जवानों के साथ मृतक सिपाही के परिजनों को शव सौंप दिया गया। गमगीन परिजन पुलिसकर्मी के शव को लेकर पैतृक गांव के लिए रवाना हो गये थे।

इसे भी पढ़ें:  अब विभाग के बाबू के खिलाफ सड़कों पर उरते पीआरडी जवान

अलीगढ़ जिला कारागार से एक बंदी अपराधी अनिल पुत्र जगदीश निवासी अलीगढ़ को सहारनपुर न्यायालय में पेश करने के लिए अलीगढ़ से एक पुलिस टीम वज्र वाहन में सवार होकर सोमवार को रवाना हुई थी। इस टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह के साथ हेड कांस्टेबल नारायण मोहन, दामोदर और मोहम्मद गुलफाम शामिल थे। बंदी को सरकारी वज्र वाहन से सहारनपुर ले जाया जा रहा था। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुजफ्फरनगर क्षेत्र में प्रवेश करते ही इस पुलिस टीम में शामिल हेड कांस्टेबल नारायण मोहन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए तत्काल वाहन रोककर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव की बात का सीएम योगी ने रखा मान, वाल्मीकि जयंती पर सरकारी छुट्टी

अधिकारियों के निर्देश पर बंदी को समय पर न्यायालय में पेश करने के लिए टीम के अन्य सदस्य आगे रवाना हो गए, जबकि एक पुलिसकर्मी गुलफाम को अस्पताल में नारायण मोहन की देखभाल के लिए छोड़ दिया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और कुछ समय बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसकी सूचना हैड कांस्टेबल गुलफाम द्वारा अलीगढ़ पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक अनुभव कुमार त्रिपाठी के साथ ही शहर कोतवाली पुलिस को भी दी। इसके साथ ही मृतक सिपाही के परिजनों को भी घटना से अवगत कराया गया।

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि अस्पताल पहंुचकर पुलिस टीम ने मृतक सिपाही का पंचनामा भरवाने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भेज दिया था। देर रात ही मृतक के परिजन भी यहां पहुंच गये थे। उनको घटना से अवगत कराया गया और मंगलवार को पोस्टमार्टम के उपरांत सिपाही के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हृदय गति रुकना माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। अलीगढ़ पुलिस लाइन के आरआई अनुभव कुमार ने बताया कि मृतक हेड कांस्टेबल नारायण मोहन 40 मूल रूप से फिरोजाबाद जनपद के कस्बा शिकोहाबाद क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

इसे भी पढ़ें:  अवैध हथियारों का कारोबार करने वाले सात शातिर पकड़े

Also Read This

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.5 ग्राम अवैध स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा के तहत मुखबिर की सूचना पर दबिश, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व नकदी बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 15.5 ग्राम अवैध स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसे भी पढ़ें:  सर्राफा बाजार से 50 लाख की चांदी के जेवर लेकर सेल्समैन फरारकोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि थाना पुलिस ने

Read More »

पीरुल प्लांट में लगी आग, पाउडर जलकर नष्ट हुआ

उत्तरकाशी-  उत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। अन्य कोई जनहानि पशुहानि नहीं हुई हैं। उक्त आग के कारण पीरूल प्लांट/एक मशीन/पीरूल का पाउडर जलकर नष्ट हुआ हैं। फायर सर्विस टीम मौके पर हैं। आग पर काबू कर लिया गया है। इसे भी पढ़ें:  उज्ज्वल आत्मदाह कांडः 8 दिसम्बर से कॉलेज गेट पर बेमियादी धरना देंगे परिजन

Read More »