खतौली तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ, राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर रहे मुख्य अतिथि

खतौली। सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन खतौली की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित सुभाष चन्द, महासचिव सत्यप्रकाश सैनी सहित पूरी नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ, जहां नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव ने सभी विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह का संचालन राजवीर सिंह ने किया। अध्यक्ष सुभाष चन्द को राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, जबकि महासचिव सत्यप्रकाश सैनी को भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने शपथ ग्रहण कराई। कोषाध्यक्ष अनामिका शर्मा को सीओ रुपाली राव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवाब सिंह को एसडीएम डॉ. ललित मिश्रा ने शपथ दिलाई।
इसी क्रम में उपाध्यक्ष, सहसचिव, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्यों को भी विभिन्न अतिथियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा शपथ दिलाई गई। समारोह में जानसठ बार संघ अध्यक्ष प्रमोद शर्मा कामरेड, महासचिव दीपेश गुप्ता, तहसीलदार अरविंद कुमार, नायब तहसीलदार राजीव त्यागी सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहें।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने सीएम योगी से की मुलाकात

वार्षिक चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए एल्डर कमेटी चेयरमैन चतपाल सिंह, सदस्य रामचंद्र सैनी और मोहम्मद अरशद का विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने सभी विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। अपने संबोधन में डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि बार एसोसिएशन लोकतांत्रिक व्यवस्था और न्याय प्रणाली की मजबूत कड़ी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के सम्मान, अधिकारों और न्यायिक गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि नेतृत्व की यह नई जिम्मेदारी बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुभाष चन्द ने अधिवक्ताओं द्वारा जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए समर्पित रहेंगे।महासचिव सत्यप्रकाश सैनी ने भरोसा दिलाया कि बार एसोसिएशन के प्रत्येक सदस्य की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  खुजेडा में हिंसक टकराव, पथराव और गोलीबारी में मासूम सहित छह घायल

शपथ ग्रहण के बाद समारोह में उपस्थित अधिवक्ताओं ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए।अधिवक्ताओं के सम्मान व हितों को प्राथमिकता देगी। समारोह में बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामय बना दिया।
समारोह में पूर्व अध्यक्ष नवीन उपाध्याय, पूर्व महासचिव प्रदीप कुमार, जगदीश आर्य, शकुंतला देवी, सरदार जितेंद्र सिंह, अशोक अहलावत, राजेंद्र सैनी, राजेश कुमार, दिमाग सिंह, राजगृही यादव, लाल सिंह, जितेंद्र त्यागी, जगबीर सिंह, सुनील कुमार, रतन सिंह, सुबोध ठाकुर, सावन कुमार, योगेश खारी, राम रोशन दास, सुमित कुमार, अभिषेक गोयल, आकाश सैनी, हरेंद्र सिंह, निकुंज कुमार, मज़ाहिर काजी, सीता राम, कृष्ण कुमार, अंकित भारद्वाज, अनुज जैन आदि अधिवक्ता उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़ें:  नसीरपुर प्रकरण: बड़े अफसरों संग किसान नेताओं की वार्ता बेनतीजा

Also Read This

सहारनपुर STF मुठभेड़ में गोली लगने के बाद ललन की अस्पताल में मौत

सहारनपुर के सरसावा-नकुड़ रोड पर रविवार देर रात STF की चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 1.25 लाख रुपये के इनामी ललन सिंह उर्फ ललन को गोली लग गई। एडीजी अमिताभ यश के अनुसार, उसे पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडीजी के मुताबिक, एएसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में यूपी STF की टीम सरसावा-नकुड़ रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से आ रहे संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया, जिसके बाद पुलिस के अनुसार उनकी ओर से फायरिंग की गई। पुलिस का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में ललन को गोली लगी और

Read More »

रोहित का शव मिला बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटों बाद लापता हुआ था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में 28 वर्षीय रोहित का शव रविवार सुबह जंगल के पास एक नाले में मिला। परिजनों के अनुसार, वह बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जुए के अड्डों पर पुलिस की छापेमारी, सात गिरफ्तार  मृतक की पहचान गांव गोयला निवासी रोहित पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित ने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह घर से निकला, लेकिन

Read More »

तितावी लापता किशोरी बरामद: पुलिस ने दो दिन बाद सकुशल खोजा

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की तलाश के लिए गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे खोज निकाला। बरामदगी अभियान में सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह, तितावी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और ढिढावली चौकी इंचार्ज विकास कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की ओर से किशोरी के लापता होने के कारण या बरामदगी के स्थान के संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-21 लाख की धांधली में ग्राम विकास अधिकारी

Read More »

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति,

Read More »