मुजफ्फरनगर-मलिन बस्ती में शिक्षा का उजियारा, सरकारी स्कूल शुरू

पूरे उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे बच्चे, चेहरों पर नजर आई चमक, अभिभावकों को किया प्रेरित, शिक्षा से वंचित बच्चों का हुआ नामांकन, स्कूल की किताबें और बैग वितरित

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के जनकपुरी क्षेत्र में शिक्षा से दूर रह रहे बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त पहल की। अभियान के तहत न केवल बच्चों का नामांकन कराया गया, बल्कि उनके लिए अस्थायी रूप से विद्यालय भी शुरू कर दिया गया।

प्रदेश सरकार के ‘स्कूल चलो अभियान’ को गति देते हुए कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने गुरुवार को जनकपुरी क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान ऐसे बच्चों के परिजनों से संवाद किया गया, जो विभिन्न कारणों से अब तक विद्यालय नहीं जा पा रहे थे। अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए सभी बच्चों का स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में रक्तदान शिविर का आयोजन, शिविर का उद्घाटन श्री कुलदीप गोयल (सीमा मेडिकल) ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बच्चों का नये विद्यालय में स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति केवन को संवारने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस पहल की शुरुआत 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जनकपुरी क्षेत्र में हुई बातचीत से हुई, जब स्थानीय बच्चों से संवाद के दौरान यह सामने आया कि कई बच्चे अब भी स्कूल नहीं जा रहे हैं। इस जानकारी को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने अगले ही दिन बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार के साथ क्षेत्र का दौरा किया और अभिभावकों को बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- दीवार करने गई पाली का टीम का विरोध, बैरंग लौटाया

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में एक खाली पड़ी नगरपालिका भूमि को विद्यालय निर्माण के लिए चिन्हित किया गया। भूमि पर अवैध कब्जे की सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नगरपालिका टीम के साथ कब्जा हटवाया। इसके बाद शिक्षा विभाग को वहां बच्चों की पढ़ाई के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। गुरुवार को उसी स्थान पर प्राथमिक विद्यालय की शुरुआत कर दी गई। इस अवसर पर बच्चों को ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत किताबें और बैग वितरित किए गए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में हो रही उर्वरक की कालाबाजारी, दो के खिलाफ मुकदमा

मंत्री ने बच्चों और अभिभावकों से संवाद करते हुए शिक्षा कोवन का सबसे सशक्त साधन बताया और सभी को शिक्षित बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार को बच्चों की शिक्षा के साथ ही मूलभूत सुविधा विकसित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यहां पर मुख्य रूप से भाजपा केशव मंडल अध्यक्ष नंद किशोर पाल, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय सागर, रोहताश पाल, विशाल गर्ग, मनोज लेमन, प्रवीण वर्मा, जगदीश पांचाल, सभासद सलेक चंद, सचिन प्रजापति, नमीष चंदेल के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी और क्षेत्र के नागरिक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल को सराहा और इसे शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक कदम बताया।

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में रक्तदान शिविर का आयोजन, शिविर का उद्घाटन श्री कुलदीप गोयल (सीमा मेडिकल) ने किया।जनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »