तकनीकी रूप से और सशक्त हुई मुजफ्फरनगर पुलिस

अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं ने प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित, आरक्षी शुभम को मिला नगद पुरस्कार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आधुनिक तकनीकों का उपयोग बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में एमएएफआईएस प्रणाली के तहत अपराधियों के डाटा संकलन में मुजफ्फरनगर पुलिस ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

दण्ड प्रक्रिया अधिनियम, 2022 के तहत उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में एमएएफआईएस (मोबाइल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम) सेल का गठन किया गया है। इस प्रणाली के माध्यम से अपराधियों के अंगुली चिन्ह सहित महत्वपूर्ण डाटा का संकलन और संरक्षण किया जाता है, जो अपराध नियंत्रण में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बिजली विभाग का फरमान, सुबह 6 बजे धो लो कपड़े, कर लो प्रेस, नहीं तो....

जनपद मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में गठित एमएएफआईएस सेल ने वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य किया। सेल द्वारा पीएफआईएस-3 श्रेणी के अंतर्गत शत-प्रतिशत अपराधियों का डाटा संकलित कर अंगुली चिन्हों की सफल फीडिंग सुनिश्चित की गई।
इस उपलब्धि के परिणामस्वरूप मुजफ्फरनगर पुलिस ने पीएफआईएस-3 श्रेणी में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि न केवल तकनीकी दक्षता को दर्शाती है, बल्कि अपराध नियंत्रण के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को भी उजागर करती है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-गौवंश चोरी कर गौकशी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

उल्लेखनीय कार्य के लिए अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं मुख्यालय, उत्तर प्रदेश नवीन अरोरा द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही एमएएफआईएस सेल में तैनात आरक्षी शुभम कुमार को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस सफलता को पुलिस विभाग में तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे भविष्य में अपराधों की रोकथाम और जांच प्रक्रिया और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-इंस्टाग्राम पर आया लक्की ड्रा का मैसेज, युवती के खाते से उड़ा दिए दो लाख

Also Read This

आधी रात जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी

मरीजों और तीमारदारों से की सीधी बातचीत, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। करीब साढ़े बारह बजे हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आधी रात अस्पताल पहुंचकर जमीनी

Read More »

मुजफ्फरनगर-ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक होमगार्ड ने गंगनहर में लगाई छलांग

भोपा नहर पुल की घटना, वर्दी में पहुंचे जवान की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम, विभाग में मचा हड़कंप मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय के ट्रैफिक विभाग में तैनात एक होमगार्ड ने बुधवार दोपहर भोपा थाना क्षेत्र के गंगनहर पुल से पानी में छलांग लगा दी। घटना के वक्त जवान ऑन-ड्यूटी था और पुलिस की वर्दी पहने हुए था। वर्दीधारी जवान के नहर में कूदने की खबर से पुलिस प्रशासन और होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल राहत एवं खोज कार्य के लिए मौके पर तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, प्रतिभाओं को

Read More »

सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: व्यापार मंडल ने परिवार से मिलकर कहा—न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हैं

सहारनपुर। सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड को लेकर व्यापार मंडल ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है। अंबेहटा पहुंचकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने स्व. पूनम मित्तल के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और मामले में न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। जयवीर राणा ने अपनी ओर से और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की ओर से भी परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि किसी मां की हत्या केवल एक परिवार की क्षति नहीं होती,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने जानलेवा हमले के केस में फैसला, तीनों आरोपी बरी

मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर 307 केस फैसला करीब 10 साल बाद सामने आया है। वर्ष 2016 में दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर बरी कर दिया। करीब दस साल तक अदालत में चले जानलेवा हमले के एक पुराने मुकदमे में अब फैसला आ गया है। वर्ष 2016 में दर्ज हुए इस मामले में अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद हरिओम सैनी, विपिन और रामकुमार को बरी करने का आदेश सुनाया। मामला 7 जून 2016 का बताया गया है। उस समय रास्ते को लेकर दो पक्षों

Read More »

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »