रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन मेडिकल कैंप में निशुल्क दवा वितरण

रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन मेडिकल कैंप के तहत आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को भगवंती सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, नई मंडी मुजफ्फरनगर में व्यापक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स द्वारा लगभग 700 छात्राओं की विभिन्न जांच की गई और आवश्यकता होने पर निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं। क्लब द्वारा दी गई बस सुविधाओं का उपयोग करते हुए मेडिकल कॉलेज की टीम विद्यालय पहुंची और सुव्यवस्थित ढंग से जांच प्रक्रिया संपन्न की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो थाना और चार चौकी प्रभारियों का तबादला

मेडिकल कैंप के दौरान छात्राओं को सेल्फ हाइजीन पर ज्ञानवर्धक पुस्तिका वितरित की गई। इसके साथ ही शिक्षिकाओं को इसी विषय पर एक वीडियो की पेन ड्राइव भी उपलब्ध करवाई गई, जिससे भविष्य में भी जागरूकता कार्यक्रम जारी रह सकें। कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा तीन बच्चों को साइकिल भी प्रदान की गईं। इस पहल को विद्यालय परिवार और उपस्थित अभिभावकों ने सराहा।

इसे भी पढ़ें:  आईएमए मुज़फ्फरनगर में डॉ. यश अग्रवाल अध्यक्ष, डॉ. अभिषेक सचिव बने

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पीडीजी रो बिंदु सिंह रोटरी पब्लिक इमेज कॉर्डिनेटर रहीं।
कार्यक्रम संयोजक रो शैलेन्द्र शर्मा, रो विनोद वर्मा, सुनील अग्रवाल, राजीव गुप्ता रहे।अध्यक्ष सुशोभ बिंदल, सचिव गौरव गोयल एवं कोषाध्यक्ष दीपक सिंघल ने मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर्स की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उन्हें सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें:  बारिश के बीच विकास की सौगात लेकर शहर में निकली मीनाक्षी स्वरूप

इस अवसर पर रो मनोज गुप्ता, देवेंद्र अरोड़ा, कौशल कृष्ण आदि उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्राचार्य डा श्रीमती वंदना शर्मा ने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों को छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन मेडिकल कैंप ने एक बार फिर सामाजिक सरोकार और सेवा भावना का परिचय दिया है।

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  सरधना के मंच से खुला पुराना हिसाब, पश्चिमी यूपी सियासत फिर क्यों उबल रही है?आवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें

Read More »