संजय वालिया आय से अधिक संपत्ति जांच में बड़ा खुलासा!

सहारनपुर में संजय वालिया आय से अधिक संपत्ति जांच के तहत मंगलवार सुबह विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। मेरठ से आई एंटी करप्शन टीम ने सुबह करीब 7:00 बजे पहुंचकर ग्राम विकास अधिकारी संजय वालिया के दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। विजिलेंस की टीम अधिकारी के आवास और उनके प्रॉपर्टी कार्यालय में दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। स्थानीय पुलिस के सहयोग से चल रही इस कार्रवाई के दौरान बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात रहा।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना 78वां स्वतंत्रता दिवस

चौंकाने वाली बात यह है कि संजय वालिया पिछले करीब 4 महीने से जेल में बंद हैं, इसके बावजूद उनकी संपत्तियों की जांच तेज कर दी गई है। ज्ञात हो कि 4 महीने पहले उन्हें एक ठेकेदार से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। रिश्वतखोरी के मामले में जेल जाने के बाद अब उनकी संपत्ति की परतें खोली जा रही हैं। मंगलवार तड़के विजिलेंस टीम ने संजय वालिया के आवास पर दस्तक दी। करीब दो घंटे से अधिक समय से चली कार्रवाई में मकान और प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यालय में मौजूद फाइलों और बैंक विवरणों की बारीकी से जांच की जा रही है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि पद पर रहते हुए उन्होंने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से कितनी अधिक संपत्ति अर्जित की।

इसे भी पढ़ें:  नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व ने विश्व में बढ़ाया भारत का मानः निशंक

विजिलेंस सूत्रों के अनुसार, संजय वालिया के प्रॉपर्टी के कारोबार में संलिप्त होने की जानकारी भी सामने आई थी। इसी आधार पर उनके प्रॉपर्टी ऑफिस में विशेष रूप से दस्तावेजों की छानबीन की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही संपत्ति के सही आंकड़ों का खुलासा किया जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-खाली मकान में आधी रात फटा सिलेंडर, उड़ गई छत

जिले में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई से जिले के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई यह कार्रवाई साफ संकेत दे रही है कि अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों पर शिकंजा कसना जारी रहेगा।

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  खेत में गिरी कार बनी आग का गोला, घर में फटा गैस सिलेंडरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-खाली मकान में आधी रात फटा सिलेंडर, उड़ गई छतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  खेत में गिरी कार बनी आग का गोला, घर

Read More »