यूपी हेल्थ डैशबोर्ड पर मुजफ्फरनगर की रैंकिंग कायम

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार द्वारा जारी माह की स्वास्थ्य रैंकिंग डैशबोर्ड में जनपद मुज़फ़्फ़रनगर ने एक बार फिर राज्य के 75 जिलों में द्वितीय स्थान प्राप्त कर गौरवपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। यह लगातार तीसरा महीना है, जब जनपद ने उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदर्शन में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस उपलब्धि के पीछे जनपद स्तरीय स्वास्थ्य टीम का समर्पण, प्रशासन का मार्गदर्शन तथा जन-सहभागिता मुख्य कारण रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनपद का समग्र कंपोज़िट स्कोर 0.73 रहा है। जिसके आधार पर जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर अपना दबदबा बनाये रखने में सफल हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  सख्ती के कारण वाल्मीकि समाज की पंचायत विफल, ज्ञापन सौंपा

सीएमओ ने बताया कि एचआईवी जांच में 100 प्रतिशत प्रदर्शन कर जनपद को राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। बच्चों का पूर्ण टीकाकरण श्रेणी में भी 100 प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की गई। नवजातों को होम विजिट में अधिकांश ब्लॉकों का प्रदर्शन 100 प्रतिशत रहा। 4 या अधिक एएनसी और एचबी जांचें समय पर कराई गईं। बताया कि पुरकाज़ी, मुज़फ़्फ़रनगर (ग्रामीण) व बघरा जैसे ब्लॉकों ने समग्र स्कोर में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष तीन स्थान प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि पुरकाज़ी ब्लॉक ने परिवार नियोजन में स्थायी विधि अपनाने में 330 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, वहीं बघरा ब्लॉक की रैंक में उल्लेखनीय सुधार देखा गया। हालांकि, कुछ ब्लॉकों जैसे खतौली व मुज़फ़्फ़रनगर (शहरी) में और सुधार की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें:  HANUMAN BIRTH DAY--श्री बाला जी का स्वर्ण श्रृंगार देखने को पूरी रात जागा शहर

सीएमओ ने कहा कि हमारी टीम के अथक प्रयासों और सामूहिक भागीदारी से यह संभव हो पाया है। आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, सीएचसी-पीएचसी स्टाफ , डीपीएमयू यूनिटऔर जिला स्तर की निगरानी इकाई ने धरातल पर कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि स्वस्थ जनपद की दिशा में हमारी यात्रा निरंतर जारी है। अगली बार प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए हम और भी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  निर्धन बेटी का विवाह कराकर मुज़फ्फरनगर पुलिस ने पेश की मिसाल
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *