अस्पताल में महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, जमकर हंगामा

जानसठ में एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान 32 वर्षीय महिला की मौत हो जाने पर भड़के परिजन

मुजफ्फरनगर। जानसठ कस्बे के निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत होने पर परिजनों व ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
थानाक्षेत्र के गांव कवाल निवासी 32 वर्षीय तरन्नुम को देर रात लगभग तीन बजे डिलीवरी के लिए कस्बे के पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर केनरा बैंक के पास स्थित लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों ने बताया कि डिलीवरी के दौरान महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई। तबियत खराब होने पर उसकी मौत हो गई। महिला की मौत को लेकर परिजनों और मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा किया।
हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। अस्पताल के संचालक डा. अभिषेक ने बताया कि गांव कवाल की महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल में लाया गया था। महिला की हालत खराब देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। रास्ते में ले जाते हुए उसकी मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें:  परीक्षा देने जा रही छात्राओं की ई रिक्शा को एम्बुलेंस ने मारी टक्कर....देखें वीडियो

Also Read This

सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा रहा। क्लब के चुनाव के लिए पदाधिकारी व सदस्य पद हेतु तमाम लोगों ने अपने नामांकन पत्र भरे थे। क्लब के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया। इनमें उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंघल, सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष सरीन, के अलावा कार्यकारिणी सदस्य बैडमिंटन हिमांशु महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य बिलियर्ड, कार्यकारिणी सदस्य कार्ड्स मनु गुप्ता व अतुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य टेनिस डा देवेन्द्र सिंह मलिक, कार्यकारिणी सदस्य सामान्य अमित मित्तल, अजय स्वरूप, डा० दीपक गोयल व गिरीश अग्रवाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। शेष लोगों के नामांकन पत्र वापसी हो

Read More »

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

मुरादाबाद- रामपुर की अदालत ने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खां को दोषी करार दिया है। यह मुकदमा भोट थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। कोर्ट ने आजम को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है।सपा नेता आजम खां को तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर की कोर्ट ने दो साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।आरोप था कि चुनाव प्रचार के दौरान सपा नेता ने तत्कालीन जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा

Read More »

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  विकास कार्यों की अनदेखी के विरोध में बीकेयू लोक शक्ति ने घेरा विकास भवनआरोप है कि

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »