लखनऊ में 26 अप्रैल को कुर्मी क्षत्रिय पटेल वैवाहिक परिचय समारोह

लखनऊ। कुर्मी क्षत्रिय पटेल समाज का वैवाहिक परिचय समारोह वर्ष 2025-26 रविवार, 26 अप्रैल 2026 को लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पटेल समाज कल्याण ट्रस्ट और कुर्मी क्षत्रिय पटेल मैरिज ब्यूरो की ओर से किया जा रहा है।

आमंत्रण पत्र के अनुसार, समारोह कालका रेवेल मैरिज लॉन, देवा रोड, लखनऊ में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। आयोजन में समाज के स्वजातीय बंधुओं और परिवारजनों को आमंत्रित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बारात में मिले बधाई के पैसे बांटने को लेकर बैंड मास्टरों में मारपीट

कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री राजेश वर्मा करेंगे।  समारोह में नरेंद्र सिंह वर्मा (पूर्व मंत्री) उत्तर प्रदेश सरकार, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति प्रस्तावित है। आमंत्रण पत्र के अनुसार, अरुण सिन्हा IAS (सेवानिवृत्त), हीरालाल IAS,  राधे श्याम सिंह, एडिशनल कमिश्नर सहकारिता (सेवानिवृत्त), वी.पी. सिंह PCS (सेवानिवृत्त) और  वी.के. चौधरी, ज्वाइंट कमिश्नर सहकारिता (सेवानिवृत्त) सहित कई लोग मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  अहिल्याबाई जयंती-नगरपालिका ने किया महिला कर्मियों को सम्मानित

समारोह में वैवाहिक परिचय कार्यक्रम के साथ स्व. खुशीराम वर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा भी होगी।

आयोजकों का कहना है कि ऐसे परिचय समारोह समाज के परिवारों को एक मंच पर जोड़ने का अवसर देते हैं। इससे विवाह योग्य युवक-युवतियों और उनके परिवारों के बीच संवाद आसान होता है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में क्राइम कंट्रोल को लेकर एक्शन मोड पर आए मंत्री कपिल देव
Share This Article