मेरठ में दरोगा रिश्वत लेते पकड़ा गया, एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई

मेरठ। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने पुलिस विभाग से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पल्लवपुरम थाने में तैनात उपनिरीक्षक छत्रपाल सिंह को 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ पकड़ा गया है।

आरोप है कि दरोगा छत्रपाल सिंह एक मामले की विवेचना कर रहे थे। इसी दौरान उनसे जुड़े पक्ष से पैसों की मांग की गई। शिकायत एंटी करप्शन यूनिट तक पहुंची, जिसके बाद टीम ने पूरे मामले की जांच करते हुए ट्रैप की योजना तैयार की।

इसे भी पढ़ें:  UP IAS transfer: सहारनपुर-शामली समेत 15 जिलों के DM बदले

रिश्वत की रकम लेते ही टीम ने पकड़ा

मिली जानकारी के अनुसार, एंटी करप्शन टीम ने शिकायतकर्ता के सहयोग से जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी दरोगा ने कथित तौर पर रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया।

कार्रवाई के बाद थाने और पुलिस महकमे में हलचल मच गई। आरोपी दरोगा को हिरासत में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

विवेचना से जुड़ा बताया जा रहा मामला

मामला एक मुकदमे की विवेचना से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि इसी विवेचना के दौरान पैसों की मांग की गई थी। हालांकि, इस पूरे मामले में अंतिम स्थिति जांच और वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

कंकरखेड़ा थाने में हो रही कार्रवाई

गिरफ्तारी के बाद आरोपी दरोगा के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जानकारी संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  गणतंत्र दिवस विवाद का पटाक्षेप, रालोद नेता और सीओ खतौली के बीच सुलह
Share This Article