रात 11 बजे के बाद खुली दिखीं दुकानें या होटल तो होगी कार्रवाई 

मेरठ- जिले के सभी सीओ और थानेदारों को एसएसपी ने आदेश दिया है कि रात 11 बजे के बाद होटल व दुकानें बंद कराना सुनिश्चित करें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होगी।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने एक बार फिर सर्किल के सभी सीओ और थानेदारों को रात को 11 बजे के बाद होटल और दुकान बंद कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी यदि होटल या दुकान खुली मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीम ने वीडियो बनाई और होटल व दुकानदारों को कार्रवाई करने की चेतावनी दी। एसएसपी ने सभी सर्किल के सीओ और थानेदारों को स्पष्ट कर दिया है कि यदि रात को 11 बजे के बाद दुकानें खुली मिलीं तो पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  शर्मनाक...सगे भाई कर रहे थे यौन शोषण, मंगेतर को पता चला तो उठाया ऐसा कदम
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *