एनईएफटी के फर्जी स्क्रीनशॉट से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा

साइबर टीम ने गिए 2 लाख नकद बरामद, शातिर साथी हुआ फरार, मोबाइल से 8.36 लाख रुपये के 19 फर्जी ट्रांजैक्शन के सबूत मिले

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी का एक संगठित तरीका उजागर हुआ है, जिसमें आरोपी व्यापारियों को एनईएफटी भुगतान का फर्जी प्रमाण दिखाकर सामान ले जाते थे। पुलिस की कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जबकि उसका साथी अभी पकड़ से बाहर है। मामले में कई अन्य ठगी की घटनाओं के जुड़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने शुक्रवार को पुलस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को बताया कि थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एनईएफटी के जरिए फर्जी भुगतान का झांसा देकर व्यापारियों से ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2,00,000 रुपये की नकदी बरामद हुई है, जबकि उसका एक सहयोगी अभी फरार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, एक व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे करीब एक लाख रुपये का कॉपर वायर खरीदा और भुगतान के नाम पर एनईएफटी का स्क्रीनशॉट दिखाकर चला गया। कुछ समय बाद जब व्यापारी के खाते में पैसा नहीं पहुंचा, तब उसे ठगी का एहसास हुआ।

इसे भी पढ़ें:  सुभाषनगर में अधेड़ की काली करतूत — 10 रुपये का लालच देकर 11 साल की बच्ची को घर में खींचा, लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा, वीडियो वायरल

शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान 1 मई 2026 को बुढ़ाना रोड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुज्जमिल (35 वर्ष) पुत्र साजिद निवासी बेहटा हाजीपुर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। वहीं उसका फरार साथी जव्वाद पुत्र शहाबुदीन निवासी लोनी बॉर्डर गाजियाबाद बताया गया है। उसकी तलाश में टीम को लगाया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दुकानों से सामान खरीदते समय एनईएफटी भुगतान का झांसा देता था। इसके लिए वह मोबाइल एप के जरिए फर्जी एनईएफटी रसीद तैयार कर दुकानदार को दिखा देता था और सामान लेकर फरार हो जाता था।

इसे भी पढ़ें:  हैवान बना पति, पत्नी और ससुर को दी दर्दनाक मौत

आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी इसी दुकान से सामान खरीद चुका था, जिससे दुकानदार का विश्वास जीतकर उसने दोबारा ठगी की घटना को अंजाम दिया। इसके अलावा उसने बुढ़ाना क्षेत्र में भी इसी तरह की धोखाधड़ी करना कबूल किया है। एसपी क्राइम के अनुसार पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल फोन से 19 फर्जी एनईएफटी भुगतान रसीदों के स्क्रीनशॉट मिले हैं, जिनकी कुल राशि करीब घ्8,36,237 बताई गई है। इनमें सबसे बड़ी फर्जी रसीद घ्2 लाख की पाई गई है। पुलिस अब इन रसीदों में दर्ज बैंक खातों और संबंधित व्यक्तियों की जानकारी जुटाकर अन्य संभावित मामलों की जांच कर रही है। थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही फरार आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े और मामलों का खुलासा होने की संभावना है तथा व्यापारियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  आंध्र प्रदेश में बाग का सपना दिखाकर 69.23 लाख की ठगी

Also Read This

पीरुल प्लांट में लगी आग, पाउडर जलकर नष्ट हुआ

उत्तरकाशी-  उत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। अन्य कोई जनहानि पशुहानि नहीं हुई हैं। उक्त आग के कारण पीरूल प्लांट/एक मशीन/पीरूल का पाउडर जलकर नष्ट हुआ हैं। फायर सर्विस टीम मौके पर हैं। आग पर काबू कर लिया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पांच बार से सभासद भाजपा नेता बिजेन्द्र पाल का निधन

Read More »