एमजी पब्लिक स्कूल में भावभीनी विदाई समारोह और श्रमिकों का अभिनंदन

शिक्षिकाओं निर्मला वर्मा और शम्मी बाला के साथ ही सहायक कर्मी मंगल सिंह भी रिटायर्ड

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में शुक्रवार का दिन भावनाओं, सम्मान और कृतज्ञता के अनूठे संगम के रूप में यादगार बन गया, जहां एक ओर सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं एवं कर्मचारी को एक यादगार समारोह के बीच भावभीनी विदाई दी गई, वहीं विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर सहायक कर्मियों के योगदान को सराहते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। दोनों आयोजनों ने मिलकर विद्यालय में सेवा, समर्पण और श्रम के प्रति सम्मान की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में शुक्रवार को एक भावनात्मक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विदाई समारोह और विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह को समन्वित रूप से मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अतिथियों, सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं एवं उनके परिजनों का विद्यालय परिसर में स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस स्टोरी टेलिंग कॉम्पीटिशन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिकाओं श्रीमती निर्मला वर्मा (पीजीटी इकोनॉमिक्स) एवं श्रीमती शम्मी बाला (पीआरटी हिन्दी) के साथ ही सहायक कर्मचारी मंगल सिंह के सेवानिवृत्ति अवसर पर एक भावपूर्ण विदाई समारोह के अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके वर्षों के समर्पण, निष्ठा और अमूल्य योगदान के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। समारोह का शुभारंभ संगीतमयी प्रस्तुति के साथ हुआ। शिक्षक विपुल छाबरा, राजीव त्रिखा एवं अनीता बालियान द्वारा विदाई की इस बेला पर कई सुन्दर गीत प्रस्तुत किये।

शिक्षिका रितु शर्मा ने अपने भावपूर्ण शब्दों और स्मृतियों के माध्यम से उनके कार्यकाल को यादगार बताया। सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं श्रीमती निर्मला वर्मा और श्रीमती शम्मी बाला ने भी विद्यालय में अपने सफर की स्मृतियों को सभी के सामने रखा। उनके सम्मान में एक विदाई वीडियो का प्रसारण भी किया गया। चेयरमैन सतीश चन्द गोयल द्वारा सम्मान स्वरूप उन्हें उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें कृतज्ञ रहना चाहिए, यही अनुशासन जीवन में हमें एक सफल व्यक्ति बनाता है। उन्होंने सभी को मानव की सेवा और कल्याण में सहभागी बनने की प्रेरणा भी दी।

इसे भी पढ़ें:  गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो एंट्री, मुस्लिम लड़कों पर लगाया आरोप: साध्वी प्राची 

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि आज सेवानिवृत्ति का भावुक पल है, लेकिन यह पल बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आया है, ये इस विदाई को खास बनाता है। आज जीवन एक अध्याय से दूसरे अध्याय के दायित्व की ओर करवट ले रहा है। ये नई शुरूआत है। भगवान बुद्ध का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें जीवन में आत्म चिंतन को अपनाना चाहिए और हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सेवानिवृत्ति पर सभी को सफल कार्यकाल और सुखद जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बारिश के बीच बिजली घर में भयंकर आग, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

इसके साथ ही विद्यालय परिसर में विश्व श्रमिक दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों से बनाए बैज एवं पुष्प भेंट कर सहायक कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से चेयरमैन सतीश चन्द गोयल द्वारा सभी सहायक कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने कहा कि सहायक कर्मचारी किसी भी संस्था की रीढ़ होते हैं, जिनकी निष्ठा, परिश्रम और प्रतिबद्धता से ही संस्थान की दैनिक गतिविधियाँ सुचारू रूप से संचालित होती हैं। विदाई समारोह का संचालन शिक्षिका श्रीमती दीपाली गोयल द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Also Read This

हाईवे पर ट्रक और मैजिक की भिड़ंत…. 10 लोगों की मौत, कई घायल

लखीमपुर खीरी- लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ऊंच गांव भरेहटा के बीच हाईवे पर मैजिक और ट्रक की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गईए जबकि दो से अधिक लोग घायल हुए हैं। लखीमपुर.बहराइच नेशनल हाईवे 730 पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। यह भीषण हादसा ट्रक और मैजिक गाड़ी की टक्कर से हुआ। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों का नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आठ मृतकों की शिनाख्त हो गई है। सुबह करीब आठ बजे हुए भीषण हादसे ने अधिकारियों की नींद भी उड़ा दी। घटना

Read More »