सहारनपुर में पत्नी की परीक्षा के बाद युवक की गोली मारकर हत्या, साले पर आरोप

Shivani
Shivani

सहारनपुर। रामपुर मनिहारान क्षेत्र में मंगलवार को 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शामली जनपद के खेड़ी बैरागी निवासी शिव कुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि हत्या युवक के साले ने की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, शिव कुमार अपनी पत्नी आकांक्षा को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए सहारनपुर आए थे। आकांक्षा की परीक्षा रामपुर मनिहारान स्थित गोचर इंटर कॉलेज में थी। परीक्षा खत्म होने के बाद दोनों कार से वापस लौटने की तैयारी कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किशोरी का अपहरण कर किया रेप

इसी दौरान आकांक्षा का भाई मंजीत अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने आकांक्षा से घर चलने के लिए कहा, लेकिन आकांक्षा ने जाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर शिव कुमार और मंजीत के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी दौरान मंजीत ने तमंचे से शिव कुमार की कनपटी पर गोली मार दी।

इसे भी पढ़ें:  RAMLALA PRAN PRATISHTHA---22 को जिले में सभी कुछ रहेगा बंद

गोली लगने से शिव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चार महीने पहले की थी लव मैरिज

बताया गया है कि शिव कुमार ने करीब चार महीने पहले अपने ही गांव की आकांक्षा से प्रेम विवाह किया था। आकांक्षा के अनुसार, शादी के बाद से उसके परिवार के लोग शिव कुमार को धमकी दे रहे थे। पुलिस आकांक्षा के बयान और घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  प्रभु की प्राप्ति के लिए अहंकार और सांसारिक इच्छाओं का त्याग करना आवश्यक: हिमेश शास्त्री

शिव कुमार ने एमएससी और एलएलबी की पढ़ाई की थी। उन्हें 3 मार्च को एसएसएफ में नौकरी का नियुक्ति पत्र मिला था, हालांकि अभी उन्होंने जॉइनिंग नहीं की थी।

घटना के बाद परिवार में शोक है। पुलिस आरोपी की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article