रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना की पात्र छात्राओं का भौतिक सत्यापन कल

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में होगी प्रक्रिया पूर्ण, मूल अभिलेखों और एक-एक छायाप्रति के साथ यूनिवर्सिटी से बुलावा

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुपालन में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर से सम्बद्ध महाविद्यालयों की सत्र 2025-26 में स्नातक उत्तीर्ण तथा रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लिए पात्र पाई गई छात्राओं के अभिलेखों का भौतिक सत्यापन 27 अगस्त 2026 को किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित छात्राओं से निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होकर सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें:  महर्षि वाल्मीकि के आदर्श श्रेष्ठ समाज सुधारकः कपिल देव

भौतिक सत्यापन के लिए छात्राओं को आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से जारी निवास प्रमाण-पत्र, नवीनतम वैध आय प्रमाण-पत्र, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक की मार्कशीट तथा आधार कार्ड की मूल प्रति के साथ एक-एक छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा। आय प्रमाण-पत्र में वार्षिक आय 12 लाख रुपये से कम होना आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में सनातन समाज को जागृत करेगा शाश्वत हिन्दू प्रतिष्ठान

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी अभिलेखों का विवरण शासन के पोर्टल पर अपलोड किया जाना अनिवार्य है। किसी अभिलेख के उपलब्ध न होने की स्थिति में संबंधित छात्रा का विवरण पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सकेगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित छात्रा की होगी। भौतिक सत्यापन सभाकक्ष, शैक्षणिक विभाग, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर में होगा। महाविद्यालय कोड 101-411 की छात्राओं को सुबह 10 बजे, 501-710 की छात्राओं को दोपहर 12 बजे तथा 711-757 की छात्राओं को अपराह्न 2 बजे उपस्थित होना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पात्र छात्राओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर अपने मूल अभिलेखों एवं छायाप्रतियों के साथ भौतिक सत्यापन कराने का आग्रह किया है, ताकि रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत आगे की आवश्यक कार्रवाई समय से पूरी की जा सके।

इसे भी पढ़ें:  अंबेडकर स्मारक के पास शराब मॉडल शॉप को लेकर दलित-मुस्लिम में आक्रोश
Share This Article