पुलिस टीम पर हमलाः शातिर गौकश ने छत से बरसाए ईंट-पत्थर, सिपाही का सिर फटा

आधी रात कोर्ट का वारंट तामील करने गांव तावली में पहुंची थी पुलिस, सिपाही का धक्का देकर भागा आरोपी

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में कानून व्यवस्था को चुनौती देने का एक गंभीर मामला सामने आया है। अदालत के वारंट पर आधी रात कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर एक वांछित गौकश ने हमला कर दिया। आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया और सिपाही को धक्का देने के बाद हिरासत से छूट गया। इतना ही नहीं अपने मकान की छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर बरसाए, जिसमें एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पुलिस पर हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव तावली में आधी रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब अदालत से जारी वारंट की तामील के लिए पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी गौकश ने हमला कर दिया। पुलिस को यह कार्रवाई सिविल जज कोर्ट संख्या-1 से जारी वारंट के आधार पर करनी थी, जो गोवध अधिनियम से जुड़े पुराने मामले में वांछित आरोपी शमशाद पुत्र याकूब कुरैशी निवासी तावली के खिलाफ जारी किया गया था। उप निरीक्षक प्रवीण कुमार शर्मा के नेतृत्व में वारंट लेकर पुलिस टीम जैसे ही आरोपी के आवास पर पहुंची और उसे वारंट की जानकारी देते हुए हिरासत में लिया, तभी आरोपी ने सिपाही ललित भाटी को धक्का देकर भागने की कोशिश की और पुलिस हिरासत से छूटने के बाद वह दौड़कर मकान की छत पर चढ़ गया और वहां से पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमले की नीयत से ईंट-पत्थर फेंकने लगा। इस हमले में सिपाही ललित भाटी के सिर में ईंट लगने के कारण गंभीर चोट आई। अन्य पुलिसकर्मियों ने सतर्कता बरतते हुए अपनी जान बचाई। घायल सिपाही को तत्काल शाहपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। काफी देर तक चले हंगामे और मशक्कत के बाद पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर रात करीब 12.10 बजे आरोपी गौकश शमशाद को काबू में ले लिया और पुलिस टीम उसे लेकर थाने आ गई। इस संबंध में उप निरीक्षक प्रवीण कुमार शर्मा की ओर से थाने में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर आरोपी शमशाद के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर हमला करने और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी पहले से ही गोवध अधिनियम के मामले में वांछित था और उसके खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या, घर में खून से लथपथ मिला शव

Also Read This

गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-खाली मकान में आधी रात फटा सिलेंडर, उड़ गई छतजानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर गंगनहर पर नहाने गया

Read More »

लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

लालवाला गांव में दलित-राजपूत संघर्ष के बाद जाना चाहते थे आसपा सांसद, पुलिस ने जाने से पहले रोका, आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दलित और राजपूत समाज के बीच हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव में पुलिस सख्त रवैया बनाये हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गांव लालवाला जाना चाहते थे, लेकिन उनको रविवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और किसी भी समर्थक को अंदर-बाहर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। इसे

Read More »