नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थी अहिल्याबाईः ममता अग्रवाल

मुजफ्फरनगर। अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अन्तर्गत चरथावल विकास खंड कार्यालय परिसर में भाजपा द्वारा आयोजित किये गये महिला सममेलन में वरिष्ठ भाजपा नेत्री और समाजसेवी ममता अग्रवाल ने भी उपस्थित रहकर महिलाओं को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्थान और धर्म के पुनःजागरण के लिए अहिल्बाई होलकर ने अपना पूरा जीवन ही समर्पित कर दिया। वोर नारी सशक्तिकरण की सच्ची प्रतीक थी।

इसे भी पढ़ें:  संविधान को कमजोर नहीं होने देंगे सपा कार्यकर्ताः जिया चौधरी

चरथावल विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कार्यालय पर पुण्यश्लोक देवी अहिल्या बाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती अभियान के उपलक्ष में आयोजित महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित समाजसेवी ममता अग्रवाल ने कहा कि आज ऐसी महान देवी की जयंती कार्यक्रम में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि रानी अहिल्याबाई न केवल एक सक्षम शासक थीं, बल्कि वे समाज सुधार, धार्मिक सहिष्णुता एवं नारी सशक्तिकरण की प्रतीक भी थीं। उनका जीवन आज की महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और संयोजक ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर के साथ ममता अग्रवाल ने महिलाओं को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित भी किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईटेंशन लाइन से टकराया ट्रक, पत्नी के साथ जिंदा जल गया सिपाही
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *