MPL T-20–गौरव स्वरूप के टाइटंस पर भारी पड़े राकेश बिन्दल के स्ट्राइकर्स

मुजफ्फरनगर। आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुए एमपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को हुए दूसरे मुकाबले में बिन्दल स्ट्राइकर्स ने धमाकेदार अंदाज में जीत के साथ आगाज किया है। बिन्दल स्ट्राइकर्स द्वारा एमएमसी टाइटंस को आठ विकेट के बड़े अंतर से पराजित करते हुए मैच में एकतरफा जीत हासिल की। बिन्दल स्ट्राइकर्स के बल्लेबाज विपक्षी गेंदबाजों पर भारी पड़े।

मुजफ्फरनगर और शामली जनपदों के क्रिकेट खिलाड़ियों के प्रतिभा प्रदर्शन के मुख्य मंच के रूप में पहली बार आयोजित हो रहे एमपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज सोमवार को मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल अटल राय और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने किया था। पहले दिन हुए मैच में अम्बा वारियर्स और एमएमसी टाइटंस के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिला और एमएमसी टाइटंस ने अपना पहला मुकाबाल 27 रनों के अंतर से जीत लिया। इसमें अम्बा वारियर्स को पराजय देखने को मिली। मंगलवार को स्थानीय चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला एमएमसी टाइटंस और बिन्दल स्ट्राइकर्स के बीच हुआ। इसमें टॉस जीतने के बाद बिन्दल स्ट्राइकर्स ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी एमएमसी टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 178 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। इसमें टीम के बल्लेबाज मोहित ने 38 गेंद में सर्वाधिक 48 रन बनाये। वो अर्द्धशतक लगाने से पहले ही आकाश तोमर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गये। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाये। बिन्दल स्ट्राइकर्स के ऑफ स्पिनर आकाश तोमर ने 4 ओवर में 14 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव जडोदा जट में उस समय मातम पसरा गया जब देर रात खेत में पानी देने गए व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

इसके पश्चात क्षेत्ररक्षण करने उतरी एमएमसी टाइटंस की टीम के गेंदबाज मैच पर अपनी कोई भी पकड़ साबित नहीं कर पाये और बिन्दल स्ट्राइकर्स के बल्लेबाजों ने उनकी धज्जियां बिखेर दी। टीम ने 18.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर आठ विकेट के अंतर से मैच जीत लिया। बिन्दल टीम की इस धमाकेदार जीत ने मैदान पर रोमांच भर दिया। टीम के सलामी बल्लेबाज प्रियांशु मोतला ने 61 गेंद में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 78 रनों की शानदार पारी खेली और वो रन आउट हो गये। बाद में हिमेश कृष्णा ने 59 रन बनाकर टीम को आठ विकेट से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर एमसीए के चेयरमैन भीमसेन कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, ओम देव सिंह, विकास राठी, रोहित चौधरी, अरविंद भारद्वाज, आशीष भटनागर, इंद्र माथुर, संजय चौधरी, शिरीष कुमार, कुशल पाल, सिंह, योगेंद्र सिंह, मोहम्मद अरशद, एमएमसी टाइटंस के प्रायोजक भाजपा नेता गौरव स्वरूप, बिन्दल टीम के प्रायोजक राकेश बिन्दल, मयंक बिन्दल आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  जनप्रतिनिधि गूंगे और अधिकारी बहरे हो गये, चाट बाजार नहीं हटेगाः ललित मोहन

एमएमसी टाइटंस और बिन्दल स्ट्राइकर्स के मैच का स्कोर बोर्ड

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में विकास को लगे पंख: 12 सड़कों का कायाकल्प, दो नए सेतु निर्माण को मंजूरीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पत्रकार सतीश मलिक के घर चोरी का खुलासा, शातिर को पुलिस ने किया लंगड़ावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  पत्रकार सतीश मलिक के घर चोरी का खुलासा, शातिर

Read More »