अब शाहनवाज राणा के बेटे शाह आजम पर मुकदमा दर्ज, जालसाजी का आरोप

मुजफ्फरनगर। जीएसटी की महिला अधिकारी के द्वारा राणा स्टील फैक्ट्री पर की गई छापा मारी के दौरान हुए विरोध के मामले में गंभीर मुक का सामना कर रहे पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के परिवार पर पुलिस कार्रवाई तेज हो रही है। जीएसटी अधिकारी के साथ अभद्रता और अन्य आरोप में पूर्व विधायक शाहनवाज राणा अपने चचेरे भाई सद्दाम राणा के साथ जेल में बंद हैं उसी बीच अब उनके पुत्र के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इस परिवार की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।

सिविल लाइन थाने में जीएसटी अधिकारी प्रधूमन कुमार ने तहरीर देकर पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के पुत्र शाह आजम उर्फ प्रिंस राणा के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी बिलों के सहारे टैक्स चोरी करने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि शाह आजम पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कंपनी जम्मू दीप एक्सपोर्ट में फर्जी बिलों के सहारे धोखाधड़ी करते टैक्स की चोरी की है। जीएसटी अधिकारी की शिकायत मिलने के बाद शाह आजम राणा पुत्र शाहनवाज राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  इंदौर में सूरत कांड, उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने नामांकन वापस लिया

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.50 रुपये महंगास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबूय 40 दुकानें जलकर खाकवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने

Read More »