रेलवे यात्रियों को झटका: लंबी दूरी के सफर पर बढ़ा किराया, 26 दिसंबर से लागू

भारतीय रेलवे ने लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 26 दिसंबर 2025 से नया किराया लागू होगा। इस बदलाव का असर उन यात्रियों पर पड़ेगा, जो 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा करते हैं।

नई व्यवस्था के तहत अब यात्रियों को हर किलोमीटर के लिए 1 से 2 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे। रेलवे का कहना है कि यह वृद्धि सीमित है और इसका उद्देश्य राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ परिचालन लागत की भरपाई करना है।

इसे भी पढ़ें:  आतंकी अलर्ट के बाद राहुल गांधी की यात्रा में बदलाव, रोड शो कैंसिल, वोटर अधिकार यात्रा

रेलवे को सालाना 600 करोड़ की अतिरिक्त आमदनी की उम्मीद

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, किराया संशोधन से रेलवे को हर साल करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने का अनुमान है। बढ़ती ईंधन लागत, रखरखाव खर्च और बुनियादी ढांचे के विकास को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

इन यात्रियों को मिलेगी राहत 

हालांकि, इस फैसले में आम यात्रियों को राहत देते हुए रेलवे ने साफ किया है कि: 

  • 215 किलोमीटर से कम दूरी की यात्रा करने वालों के किराए में कोई बदलाव नहीं होगा
  • मंथली सीजन टिकट (MST) धारकों पर भी किराया बढ़ोतरी लागू नहीं होगी

रेलवे का कहना है कि यह कदम संतुलित है, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों पर सीमित असर पड़ेगा और दैनिक यात्रियों को अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें:  सोना-चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर, चांदी पहली बार 3 लाख के पार

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अब दो साल बाद भी मिलेगी पुरानी गाड़ियों की

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बनाई जाएगी नई विधानसभा सीटवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम परिवार ने प्रेम

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  सोमवार को भी इंडिगो का परिचालन संकट जारी, 350 से

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »